विज्ञापन

रोहित-गिल करेंगे ओपनिंग, विराट कोहली नंबर-3 पर, संभावित भारतीय प्लेइंग 11, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और मौसम का मिजाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी.

रोहित-गिल करेंगे ओपनिंग, विराट कोहली नंबर-3 पर, संभावित भारतीय प्लेइंग 11, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और मौसम का मिजाज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला

भारत-वेस्टइंडीज के बीच व्हाइट बॉल सीरीज की शुरुआत रविवार से होने जा रही है. भारत और वेस्टइंडीज की टीमें 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगी. इसके बाद 6-17 अक्टूबर तक दोनों देश 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेंगे. वेस्टइंडीज ने साल 2002 के बाद से भारत में कोई वनडे सीरीज नहीं जीती है. 

भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम एक संतुलित कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है. कप्तान शुभमन गिल के साथ अनुभवी रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं. तीसरे नंबर पर हमेशा की तरह विराट कोहली टीम की बल्लेबाजी की धुरी होंगे. मिडिल ऑर्डर में ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल और नीतीश कुमार रेड्डी पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी. राहुल विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बल्ले और गेंद दोनों से मैच पर असर डालने की क्षमता रखते हैं.

गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद संभाल सकते हैं, जबकि तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में गुरनूर बरार को मौका मिल सकता है और जडेडा के जोड़ीदार कुलदीप यादव हो सकते हैं. विश्व कप 2027 की तैयारियों को देखते हुए यह सीरीज कई खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है.

भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक 142 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 72 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 64 मैचों में वेस्टइंडीज को जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला. आंकड़ों के लिहाज से भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, लेकिन वेस्टइंडीज हमेशा से भारत के लिए चुनौतीपूर्ण टीम रही है.

वेस्टइंडीज से भारत को रहना होगा सावधान

शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम हाल के समय में अच्छे फॉर्म में दिखी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में टीम ने कड़ी टक्कर दी थी. बल्लेबाजी में कीसी कार्टी और शाई होप शानदार लय में हैं, जबकि स्पिनर गुडाकेश मोती भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं. ऐसे में भारतीय टीम को विपक्षी टीम को हल्के में नहीं लेना होगा.

मौसम और बारिश का अनुमान

तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे पर मौसम की नजर भी रहेगी. मौसम रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह हल्की बारिश की संभावना है. हालांकि मैच शुरू होने के समय तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है. यदि पूर्वानुमान सही रहता है तो फैंस को पूरे 50-50 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.

संभावित भारतीय 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com