विज्ञापन

ममता को अब योगी का यूपी सुवेंदु के बंगाल से बेहतर लगने लगा है

पूर्व CM ममता बनर्जी ने बीजेपी पर TMC कार्यकर्ताओं को रोकने और पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. TMC विधायक कुणाल घोष ने कहा- उत्तरपाड़ा में कार में तोड़फोड़ में बीजेपी शामिल, पुलिस का समर्थन था.

ममता को अब योगी का यूपी सुवेंदु के बंगाल से बेहतर लगने लगा है
शुंभेदु अधिकारी सरकार पर भड़कीं ममता (Photo: IANS)
  • ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल अपराधियों के चंगुल में, योगी का यूपी भी इससे बेहतर है.
  • टीएमस विधायक कुणाल घोष की कार पर रॉड, अंडे, पत्थर से हमला किया गया.
  • कुणाल ने कहा- पुलिस हेडक्वार्टर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे तो गेट बंद मिला.
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर पार्टी कार्यकर्ताओं को रोकने, कुणाल घोष की कार में तोड़-फोड़ करने और समर्थकों को डराने-धमकाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. उन्होंने मौजूदा दौर को 'हनीमून पीरियड' के बजाय 'गुंडा पीरियड' करार देते हुए कहा कि बंगाल अपराधियों के चंगुल में है. उन्होंने आगे कहा कि यहां तक कि योगी का उत्तर प्रदेश इससे बेहतर है. उत्तर प्रदेश में इतनी राजनीतिक प्रताड़ना नहीं होती. कुणाल घोष ने आगे आरोप लगाया, "इससे साफ पता चलता है कि जो कुछ हुआ, उसमें बीजेपी कार्यकर्ता शामिल थे और उन्हें इसे अंजाम देने के लिए पुलिस और प्रशासन का समर्थन और आशीर्वाद हासिल था."

क्या है पूरा मामला? 

टीएमसी नेता और विधायक कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में उनकी गाड़ी में तोड़-फोड़ और अंडे फेंकने की घटना में बीजेपी कार्यकर्ता शामिल थे. उन्होंने दावा किया कि इस घटना को पुलिस और प्रशासन का 'समर्थन और आशीर्वाद' हासिल था.

पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए घोष ने आरोप लगाया कि जब वे सेरामपुर में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रहे थे और उनकी कार पर हमला हुआ, तो वहां कोई पुलिस मौजूद नहीं थी. वे वहां शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद थे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घोष ने कहा, "वहां कोई पुलिस मौजूद नहीं थी. जब गाड़ी पर हमला हो रहा था, जब वे रॉड, अंडे, पत्थर, ईंट और सब्बल से उसे तोड़-फोड़ रहे थे, तो वहां कोई नहीं था. मेरी कार पूरी तरह बर्बाद हो गई."

उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, "चाहे कोई विधायक हो या आम नागरिक, जब उन पर हमला होता है और पुलिस उस वक्त सुरक्षा देने में नाकाम रहती है, तो वे शिकायत दर्ज कराने और उच्च अधिकारियों से कार्रवाई करने का अनुरोध करने आते हैं. क्या उन्हें यह अधिकार नहीं है? क्या पुलिस के पास इसके लिए वक्त नहीं है?"

यह भी पढ़ें : सपा ज्वाइन कई लेहला का... गोरखपुर जलभराव पर रवि किशन की BJP पार्षद से कहासुनी, VIDEO

वहीं, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बैठक के लिए अदालत से 15 दिन पहले ही अनुमति ले ली गई थी, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपने घर से निकलने से रोका जा रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, TMC, Mamata Banerjee, Bengal Police, Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com