विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी पर भारतीय खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- 'मैं उससे जलता नहीं हूं'

वैभव सूर्यवंशी जब से भारतीय टीम में आए हैं, तब से दूसरे भारतीय क्रिकेटरों के लिए टीम में अपनी जगह बना पाना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है. दूसरे खिलाड़ी की एक गलती उन्हें टीम से बाहर कर दे रही है.

वैभव सूर्यवंशी पर भारतीय खिलाड़ी का बड़ा बयान, कहा- 'मैं उससे जलता नहीं हूं'
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा बयान

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के साथ खेलने के बारे में पूछे जाने पर बहुत ईमानदारी से जवाब दिया. आईपीएल  में जुरेल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं, और इसी टीम के लिए 15 साल के सूर्यवंशी ओपनिंग करते हैं. RR के सीनियर खिलाड़ी ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है. जुरेल ने सीधे तौर पर माना है कि वैभव दूसरे क्रिकेटरों से बिल्कुल अलग हैं और उनकी तुलना वर्तमान क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी से नहीं हो सकती है. बता दें वैभव इस समय एशियन गेम्स खेलने के लिए जापान गए हुए हैं. 

जुरेल ने आकाश चोपड़ा के साथ पॉडकास्ट में वैभव को लेकर बात की और कहा, "वह हर तारीफ के हकदार हैं, वह जो करते हैं, उसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता, 15 साल का एक लड़का सबको पछाड़ रहा है. यह वाकई कमाल है. सच कहूं तो, कोई जलन नहीं है,कोई तुलना भी नहीं है. तुलना किस बात की करें? यह समझ से परे है." जुरेल ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "तुलना तब होती है जब आपको लगे कि आप भी वैसा ही कुछ कर सकते हैं.. वह बहुत बेहतरीन हैं.अविश्वसनीय है, हम हैरान होकर देखते हैं, और वह बल्लेबाजों के तौर पर हमारे लिए जिंदगी आसान बना देते हैं."

जापान में एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ होना है. इस मैच में देखना है कि भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी. हाल ही में अफगानिस्तान के साथ हुए टी-20 सीरीज में वैभव को इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. अफगानिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ओपनर की भूमिका निभाई थी.

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज, पहला वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने बनाया विश्व रिकॉर्ड


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Dhruv Chand Jurel, India, Asian Games 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com