संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने मंगलवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में हुए बम हमले की निंदा की। इस बम हमले में करीब 30 लोग मारे गए थे।
संयुक्त राष्ट्र:
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने मंगलवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में हुए बम हमले की निंदा की। इस बम हमले में करीब 30 लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मून ने आतंकवाद व चरमपंथ का सामना करने के लिए प्रयास जारी रखने में पाकिस्तान के साथ संयुक्त राष्ट्र की एकजुटता दोहराई। मून के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महासचिव ने बम हमले के प्रभावितों व उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई है। उन्होंने आतंकवाद व चरमपंथ से निपटने में पाकिस्तान के साथ एकजुटता भी दोहराई।
खैबर एजेंसी इलाके में मंगलवार सुबह एक टैक्सी स्टैंड पर हुए बम विस्फोट में कम से कम 30 लोग मारे गए थे और 40 अन्य घायल हुए थे। मृतकों में तीन जवान भी शामिल थे। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हमले की निंदा की है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Baan Ki Moon, Pakistan Blast, बान की मून, पाकिस्तान, धमाके