इज़रायल के लोगों ने शायद ही कभी कल्पना की होगी कि हमास आतंकियों द्वारा इतना बड़ा हमला उनके देश की सीमाओं में घुसकर किया जाएगा. हमास के हमले से बचने के लिए लोगों को कुछ मिनटों का ही समय मिल पाया. यही वजह थी कि इज़रायल के 1000 से ज्यादा लोग हमास के इस हमले में मारे गए. और जो लोग इस हमले में बच गए, वे इसे ताउम्र नहीं भूल पाएंगे. इन हमलों में किसी ने अपना भाई खोया, किसी ने बहन, तो किसी ने अपने माता-पिता... 16 वर्षीय इजरायली-अमेरिकी लड़का रोटेम माथियास हमास लड़ाकों के हमले में बच गया. माथियास के माता-पिता ने ढाल बनकर उसकी जान बचाई, और खुद मारे गए. माथियास ने बताया कि मां मेरे ऊपर मर गई... उन्होंने मुझे गोलियों से बचाया, लेकिन...
रोटेम माथियास का घर दक्षिणी इज़रायल स्थित गाजा सीमा के पास है. उनके परिवार को हमास के अचानक हमले के बाद सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए एक मिनट से भी कम समय मिला. ऐसी ही स्थिति कई अन्य लोगों के साथ थी... इस दौरान 1,200 इज़रायली मारे गए. एबीसी न्यूज को दिये एक इंटरव्यू में उस दर्दनाक घटना को याद करते हुए, माथियास ने कहा, "मेरे पिता ने आखिरी बात यह कही थी कि उनके हाथ में गोली लगी है और उन्होंने अपना हाथ खो दिया है. फिर, मेरे ऊपर मेरी माँ की मृत्यु हो गई."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

माथियास ने बताया, "मैंने बस अपनी सांसें रोक लीं. मैंने कोई शोर नहीं किया. मैंने किसी ईश्वर से प्रार्थना की। मुझे वास्तव में इसकी परवाह नहीं थी कि मैं किस ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूं. मैंने बस ईश्वर से प्रार्थना की कि आतंकी मुझे न खोज पाएं." मथियास ने अपने घर पर हमला करने वाले आतंकवादियों से बचने के लिए लगभग 30 मिनट तक मरने का नाटक किया. बाद में उन्हें इजरायली रक्षा बलों ने बचाया.

माथियास ने यह भी बताया कि कैसे उनके माता-पिता ने हमले से पहले एक फैमिली ग्रुप चैट पर मैसेज भेजा था कि उन्हें अरबी भाषा में आवाज़ें सुनाई दे रही हैं. दंपति ने यह भी कहा कि उन्हें दूर से गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही थीं. फिर रोटेम माथियास के जवाब देने से पहले वे 20 मिनट तक कोई मैसेज नहीं आया... उन्होंने मैसेज में लिखा था- "मां और पिताजी मर गए, क्षमा करें. मदद बुलाएं."
इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं और अब गाजा सीमा के पास सैनिकों को जुटाना भी शुरू कर दिया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनकी सरकार हमास का "सफाया" करने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं