इज़रायल और हमास (Israel Hamas War) के बीच जारी युद्ध का आज आठवां दिन है. अब इज़रायल गाज़ा पट्टी (Gaza Strip) पर हमास के खात्मे के लिए उतरा है. हमास समूह के कब्जे वाले क्षेत्रों में जमीनी हमले से पहले, इजरायली बलों ने पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी पर कई हमले किये. इस दौरान हमास के कई रॉकेट लॉन्चरों को नष्ट किये. इज़रायल रक्षा बलों (IDF) ने एक्स, पूर्व में ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे उन्होंने हमास रॉकेट साइटों पर बमबारी की, जब हमले किये जा रहे थे.
आईडीएफ ने पोस्ट में कहा, "आईडीएफ ने आतंकवादियों की जड़ों और बुनियादी ढांचे को खत्म करने के लिए गाज़ान क्षेत्र में छापे मारे. सैनिकों ने सबूत एकत्र किए जो बंधकों का पता लगाने में मदद करेंगे." वीडियो में गाजा पट्टी में एक समुद्र तट के पास हमास द्वारा कई रॉकेट दागे जाते हुए दिखाया गया है. कुछ क्षण बाद, वे स्थल धुएं और धूल के घने बादल में गायब हो गए. पूरे समय, एक इज़रायली जेट या ड्रोन क्षेत्र में कैमरे से नजर रखता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
🔻 The past 24hrs:
— Israel Defense Forces (@IDF) October 13, 2023
The IDF conducted raids in Gazan territory to eliminate the threat of terrorist cells and infrastructure.
Soldiers collected evidence that will aid in📍locating hostages.
The IAF continued striking Hamas terrorist targets and anti-tank missile launchers in… pic.twitter.com/QEr9KCM7R7
आईडीएफ ने पोस्ट में कहा, "इजरायल पर जमीनी हमला करने की तैयारी... आईएएफ (इजरायली वायु सेना) ने गाजा में हमास के आतंकवादी ठिकानों और एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्चरों पर हमला करना जारी रखा."
हमास ने चेतावनी दी है कि जमीनी हमले में इज़रायल को हार का सामना करना पड़ेगा. शायद यही वजह है कि इज़रायल की सेना गाज़ा पट्टी पर फूंक-फूंककर कदम रख रही है. गाजा पट्टी पर लगातार इजरायली हवाई हमलों के बीच इजरायली बलों द्वारा शुक्रवार को स्थानीय छापेमारी की गई, जिसके जवाब में हमास ने रॉकेट दागे. सेना के एक बयान में कहा गया है, "पिछले 24 घंटों में, आईडीएफ (इजरायली सेना) बलों ने आतंकवादियों और उनके हथियारों के ठिकानों का सफाया करने के लिए गाजा पट्टी के क्षेत्र के अंदर स्थानीय छापेमारी की. इन ऑपरेशनों के दौरान लापता व्यक्तियों का पता लगाने का भी प्रयास किया गया."
बता दें कि शनिवार को दोनों पक्षों के बीच तब युद्ध छिड़ गया, जब हमास ने इज़रायल पर 1500 से अधिक रॉकेट दाग दिये. इस हमले में 1,300 से अधिक इज़रायलियों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकांश नागरिक थे. हमास ने अनुमानित 150 इजरायलियों और विदेशियों को भी बंधक बना लिया. गाजा पर इज़रायल के जवाबी हमलों में लगभग 1,800 लोग मारे गए और बड़े पैमाने पर लोग इस क्षेत्र को छोड़कर चले गए हैं.
ये भी पढ़ें :-
- इजरायल में भारतीयों के साथ कैसा होता है बर्ताव? वहां एक साल बिताने वाले NDTV के रिपोर्टर की जुबानी
- सायरन की आवाज से टूटी नींद..शिविरों में गुजारा वक्त, इजराइल से लौटे भारतीयों की खौफनाक दास्तां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं