- ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ हुए समझौते को अविश्वसनीय और बेकार बताया है
- खामेनेई ने अमेरिका की क्रूरता, सर्वाधिकारवाद और बेईमानी को उसकी असली पहचान करार दिया है
- ईरान ने अमेरिका के समझौते उल्लंघन के कारण बातचीत पूरी तरह से निलंबित कर दी है
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान-अमेरिका के बीच हुए समझौते पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आज साफ किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की कोई विश्वसनीयता नहीं है. एक के बाद एक ट्वीट कर मोजतबा खामेनेई ने साफ किया है कि वो अब अमेरिका-ईरान के बीच किसी समझौते की गुंजाइश नहीं देखते.
'ईरान के अहंकारी दुश्मनों को हैरानी'
मोजतबा खामेनेई ने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा, 'ईरान के शहीद नेता को विदाई देने के लिए आपके अभूतपूर्व और शानदार जमावड़े ने हमारी #इस्लामिक - #ईरानी पहचान के दृढ़ संकल्प को जाहिर करने में एक नया मानदंड स्थापित किया है. शहीद नेता के अंतिम संस्कार में आपके जोशीले दिलों की गर्माहट, आपकी नम आंखें और करोड़ों लोगों का अटूट संकल्प ने ईरान के दोस्तों और दुनिया के आजाद लोगों के मन में सम्मान और प्रशंसा का भाव जगाया है, जबकि ईरान के अहंकारी दुश्मनों को हैरानी, गुस्से और डर में डाल दिया है.'
'अमेरिका का असली चेहरा सबके सामने'
सुप्रीम लीडर ने आगे बेहद महत्वपूर्ण लिखी, ईरान और अमेरिका के राष्ट्रपतियों के बीच हुए MOU (समझौता ज्ञापन) को लेकर अमेरिका द्वारा बार-बार समझौते का उल्लंघन करने से एक बुनियादी सच्चाई फिर से सामने आ गई है: अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर पूरी तरह बेकार हैं और उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है. जबरदस्ती, सर्वाधिकारवाद और क्रूरता अमेरिकी विचारधारा और सिद्धांत के अभिन्न अंग हैं. आज, अमेरिका ने एक बार फिर अपना असली चेहरा सबके सामने ला दिया है; अपराध और टूटे हुए वादों का यह काला अध्याय अमेरिका की बेईमानी, अतार्किकता, अविश्वसनीयता और दुर्भावनापूर्ण स्वभाव का एक और अकाट्य सबूत बन गया है.'
The repeated breaches of the agreement by the Great Satan [the US] regarding the MOU signed by the Presidents of Iran and the US have once again laid bare a fundamental truth: the signature of the US President is utterly worthless and devoid of credibility.
— Ayatollah Mojtaba Khamenei (@MKhamenei_ir) July 18, 2026
'हमारी सेना के पास ऐसा सबक भूल नहीं पाएगा'
मोजतबा खामेनेई ने आगे लिखा, 'अब जब अमेरिकी दुश्मन टकराव को और बढ़ाने की कोशिश कर रहा है, जिससे उसे और भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और और ज्यादा अपमान सहना पड़ेगा, तो उसे यह जान लेना चाहिए कि ईरान की महान जनता और 'रेजिस्टेंस फ्रंट' के पास उसके लिए ऐसे सबक हैं जिन्हें वह कभी नहीं भूल पाएगा. हाल के दिनों में दक्षिणी इलाकों के बहादुर लोगों का सम्मान और इस्लामी लड़ाकों की वीरता, अमेरिकी दुश्मन के लिए ईरानी राष्ट्र के अविस्मरणीय सबक की मिसालें हैं.इस समय सबसे जरूरी कामों में से एक है लोगों और अधिकारियों के सभी स्तरों पर पवित्र एकता बनाए रखना और हमारे प्यारे ईरान की गरिमा और आजादी की रक्षा करना, खासकर अपराधी और चालाक अमेरिकी दुश्मन के सामने.'
ट्रंप और उनके परिवार को फिर ताबूत में दिखाया
ईरान ने सेंट्रल तेहरान में एक नया बैनर लगाया है. इस बैनर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के सदस्यों की तस्वीरें हैं, जो 'स्टार्स एंड स्ट्राइप्स' (अमेरिकी झंडे) से ढके ताबूतों के ऊपर बनी हैं.

इस बैनर के बैकग्राउंड में जलता हुआ व्हाइट हाउस दिखाया गया है. इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनके पांच बच्चे - इवांका, डॉन जूनियर, एरिक, टिफ़नी और बैरन ट्रंप - और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप की तस्वीरें भी हैं. बैनर पर फारसी भाषा में "खून का बदला खून" का नारा लिखा है. यह दूसरी बार है जब ईरान ने किसी बिलबोर्ड के ज़रिए अमेरिकी राष्ट्रपति को धमकी दी है.
यह भी पढ़ें-
बैरिकेड्स और फुसफुसाहट: सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक के इमरजेंसी वार्ड से NDTV की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं