विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2020

डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर बोले अमेरिका के विदेश मंत्री- हम इंडिया के साथ संबंधों को महत्व देते हैं

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने कहा कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की भारत की हालिया यात्रा दर्शाती है कि अमेरिका नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है.

Also Read in
डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा पर बोले अमेरिका के विदेश मंत्री- हम इंडिया के साथ संबंधों को महत्व देते हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे. (फाइल फोटो)
  • अमेरिका के विदेश मंत्री हैं माइक पोम्पिओ
  • दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे ट्रंप
  • परिवार संग ताजमहल देखने गए थे ट्रंप
वॉशिंगटन:

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) ने कहा कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की भारत की हालिया यात्रा दर्शाती है कि अमेरिका नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है. पोम्पिओ ने ट्रंप के दो दिवसीय भारत यात्रा से लौटने के एक दिन बाद गुरुवार को ट्वीट किया, 'अमेरिका के राष्ट्रपति की इस सप्ताह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा इस बात को दर्शाती है कि अमेरिका, भारत एवं अमेरिका के संबंधों को कितना महत्व देता है.'

भारत यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप अहमदबाद, आगरा और नई दिल्ली भी गए थे. पोम्पिओ ने ट्रंप द्वारा किए गए व्हाइट हाउस के पोस्ट को दोबारा ट्वीट करते हुए कहा, 'लोकतांत्रिक मूल्य हमें एकजुट करते हैं. साझे हित हमें जोड़ते हैं और राष्ट्रपति के नेतृत्व में हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और हो रही है.'

दो दिवसीय यात्रा के बाद इवांका ट्रंप ने भारत का किया शुक्रिया, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये तस्वीरें...

ट्रंप ने व्हाइट हाउस की ओर से जारी पोस्ट में कहा, 'हम भारत के साथ हमारी साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं. हम दोनों देश स्वतंत्रता, व्यक्तिगत अधिकारों और कानून के शासन की रक्षा करने वाले संविधानों और लोकतंत्र की साझा परम्पराओं के कारण एकजुट रहे हैं.'

बर्नी सैंडर्स ने की दिल्ली हिंसा पर ट्रंप के बयान की आलोचना, कहा- ये लीडरशिप की नाकामी

इस बीच दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया, 'अमेरिका और भारत की साझेदारी में इस सप्ताह शानदार प्रगति की गई.' वेल्स ने कहा कि ट्रंप की भारत यात्रा ने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाया है और ऊर्जा, रक्षा, लोगों के बीच आपसी संबंध एवं हिंद-प्रशांत सहयोग जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया है.

VIDEO: ट्रंप की भारत यात्रा : कारोबार जगत को कैसे होगा फायदा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mike Pompeo, Donald Trump, Donald Trump India Visit, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com