विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2018

फ्लोरिडा में तूफान ‘माइकल’ ने मचाई तबाही, अब तक 6 लोगों की मौत

फ्लोरिडा के तटवर्ती क्षेत्रों में आए तूफान माइकल के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है. तूफान माइकल का रूख वर्जीनिया के पूर्वी हिस्से से आगे बढ़कर अटलांटिक की ओर हो चुका है.

फ्लोरिडा में तूफान ‘माइकल’ ने मचाई तबाही, अब तक 6 लोगों की मौत
फ्लोरिडा के तटवर्ती क्षेत्रों में आए तूफान माइकल के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है.
पनामा सिटी (अमेरिका): फ्लोरिडा के तटवर्ती क्षेत्रों में आए तूफान माइकल के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है. तूफान माइकल का रूख वर्जीनिया के पूर्वी हिस्से से आगे बढ़कर अटलांटिक की ओर हो चुका है. मैक्सिको तट पर तूफान के प्रचंड रूप धारण करने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, नौकाएं पलट गयी और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचा. फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने कहा कि तूफान की वजह से भीषण बर्बादी हुई है और यह वक्त ऐसे लोगों की मदद करने का है जिन्होंने वहां से हटने के आदेशों पर ध्यान नहीं दिया था. 

यह भी पढ़ें:  आखिर तूफान का नाम 'तितली' कैसे पड़ा? जानिए इसके बारे में 10 बातें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि तूफान से प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी. अमेरिकी सेना ने कहा कि फ्लोरिडा नेशनल गार्ड के 2,000 से ज्यादा सैनिक राहत अभियान में लगे हुए हैं. तूफान के कारण छह लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. फ्लोरिडा के गैड्सडेन काउंटी में चार, जार्जिया में एक और उत्तरी कैरोलीना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. बुधवार दोपहर आया माइकल तूफान श्रेणी चार का तूफान है. 

VIDEO: पुणे के एक गांव में दिखा बवंडर जैसा नजारा, वीडियो हुआ वायरल
फ्लोरिडा के उत्तर पश्चिमी पेनहेंडल में यह पिछली एक सदी में आया सबसे भीषण तूफान है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Michael Storm In Florida, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com