विज्ञापन

LIVE इंटरव्यू के दौरान पत्रकार पर तान दी बंदूक, कैमरे में कैद हुई लूट की पूरी वारदात- खौफनाक VIDEO

Mexico Crime Video: मैक्सिको में पेट्रोल पंप पर लाइव शो कर रहे पत्रकार की कार में अचानक बंदूक लिया बदमास घुस गया. अपराधी कार, फोन और वॉलेट लूटकर फरार हो गया, जबकि पूरी घटना लाइव टेलीकास्ट में चलती रही.

LIVE इंटरव्यू के दौरान पत्रकार पर तान दी बंदूक, कैमरे में कैद हुई लूट की पूरी वारदात- खौफनाक VIDEO
Mexico Crime Video: मैक्सिको में लाइव शो कर रहे पत्रकार के साथ लूटपाट

मैक्सिको में एक लाइव टीवी शो के दौरान ऐसा खौफनाक मामला हुआ, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. एक स्पोर्ट्स पत्रकार अपनी कार में बैठकर लाइव इंटरव्यू दे रहा था, तभी अचानक बंदूक लेकर एक बदमाश आया और कैमरे के सामने ही उसकी कार लूटकर भाग गया. सबसे डराने वाली बात यह थी कि पूरी घटना लाइव टेलीकास्ट में रिकॉर्ड होती रही और लोग टीवी पर सब कुछ अपनी आंखों के सामने देखते रहे कि कैसे पत्रकार के साथ बंदूक के दम पर डकैती की जा रही थी.

क्या है पूरा मामला?

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना मैक्सिको के पत्रकार फर्नांडो वर्गास के साथ हुई. फर्नांडो एक स्पोर्ट्स पत्रकार हैं और मैक्सिको की नेशनल प्रोफेशनल बास्केटबॉल लीग के कम्युनिकेशन डायरेक्टर भी हैं. मंगलवार को वह मैक्सिकन स्पोर्ट्स चैनल “ब्ला, ब्ला, ब्ला डेपोर्टिवो” के लिए लाइव इंटरव्यू कर रहे थे. उस समय उनकी कार एक पेट्रोल पंप पर खड़ी थी.

वीडियो में दिखता है कि फर्नांडो आराम से कैमरे पर बात कर रहे थे. तभी अचानक कार में ड्राइवर की तरफ वाला दरवाजा तेजी से खुलता है. एक आदमी हाथ में बंदूक लेकर अंदर घुस जाता है. फर्नांडो एक पल के लिए पूरी तरह चौंक जाते हैं, लेकिन फिर भी खुद को शांत रखने की कोशिश करते हैं. लाइव टेलीकास्ट में बंदूक की आवाज भी सुनाई देती है, जब बदमाश हथियार लोड करता है. इसके बाद वह स्पेनिश भाषा में तेजी से चिल्लाकर कहता है, “कार की चाबी दो, जल्दी. चाबी, फोन और वॉलेट जल्दी दो.”

स्टूडियो में मौजूद शो के होस्ट एड मार्टिनेज भी यह सब देखकर हैरान रह जाते हैं. कैमरे में दिखता है कि फर्नांडो जल्दी-जल्दी अपनी चीजें इकट्ठा करते हैं, जिनमें उनका फोन भी शामिल था. फिर वह कार से बाहर निकल जाते हैं. इसके बाद वीडियो अचानक अंधेरा हो जाता है, लेकिन आवाजें आती रहती हैं. उसी दौरान फर्नांडो बदमाश से कहते सुनाई देते हैं, “शांत रहो, शांत रहो.”

यह साफ नहीं हो पाया कि डकैत को पता था या नहीं कि पूरी घटना लाइव टीवी पर चल रही है. यह वारदात मैक्सिको सिटी के दक्षिण में मौजूद मोरेलोस राज्य में हुई. घटना के बाद होस्ट एड मार्टिनेज ने इंस्टाग्राम पर लोगों को बताया कि फर्नांडो सुरक्षित हैं, लेकिन बहुत डरे हुए हैं. उन्होंने लोगों से अपील भी की कि अगर कोई वीडियो में दिख रहे आरोपी को पहचानता है तो पुलिस को जानकारी दे.

रिपोर्ट के मुताबिक बदमाश फर्नांडो की कार, फोन, बटुआ और दूसरी निजी चीजें लेकर फरार हो गया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: गाजा के मददगारों के साथ जानवरों जैसा सुलूक कर रही थी इजरायली सेना और मंत्री जश्न मना रहा था- VIDEO खुद डाला

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mexico, Crime News, Crime Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com