आखिरकार एक लंबी उठापटक के बाद हार्दिक पांड्या को अपना नया टीम मिल गया है. आईपीएल 2027 में हार्दिक पंजाब किंग्स की तरफ से शिरकत हुए नजर आएंगे. पंजाब के बेड़े में पहुंचने के बाद पांड्या ने अपनी खुशी भी जाहिर की है. यहीं नहीं उन्होंने कप्तानी पर भी विचार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'मेरे कप्तान - श्रेयस. मेरे कोच - रिकी पोटिंग. मेरी टीम - पूरा पंजाब. मैं आप सभी के साथ खड़ा हूं.'
पंजाब से पहले मुंबई इंडियंस में थे हार्दिक
हार्दिक पांड्या ऐतिहासिक ट्रेड से पहले मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे. जहां उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने उनसे दूरी बना ली है. मुंबई ने हार्दिक के बदले पंजाब से अर्शदीप सिंह को लिया है. अर्शदीप मुंबई इंडियंस की टीम में 18 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस के साथ गए हैं. वहीं हार्दिक को पंजाब की टीम ने पिछली फीस से एक करोड़ 75 लाख की ज्यादा राशि में अपने साथ जोड़ा है.

आईपीएल 2027 में नई डील के अनुसार हार्दिक पांड्या को पंजाब की तरफ से फीस की रूप में 18 करोड़ रुपये मिलेगी. इससे पहले मुंबई में उन्हें 16.35 करोड़ रुपये मिलते थे.
पंजाब किंग्स का रिएक्शन

हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर
हार्दिक पांड्या ने देश की प्रतिष्ठित लीग में खबर लिखे जाने तक कुल 162 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 150 पारियों में 27.88 की औसत से 2955 रन निकले हैं. पांड्या के नाम आईपीएल में 10 अर्धशतक दर्ज है.
वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने 162 मैच की 116 पारियों में 33.55 की औसत से 82 सफलता प्राप्त की है. आईपीएल में उनके नाम एक बार पांच विकेट चटकाने का भी कारनामा दर्ज है. 36 रन खर्च करते पांच विकेट उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें- पंजाब के हुए पांड्या, 10 लाख से शुरू हुआ सफर 122 करोड़ तक पहुंचा, IPL से हार्दिक के कमाई का पूरा गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं