देश की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल मौजूदा समय में किसी परिचय की मोहताज नहीं है. यहां दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी शिरकत करते हुए नजर आते हैं. टूर्नामेंट में फिलहाल 10 टीमें शिरकत कर रही हैं. मगर ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि 2028 तक टीमों की संख्या बढ़कर 12 हो सकती है. इसी सवाल के जवाब में देश के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपना विचार साझा किया है. 49 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, 'क्या आईपीएल में 12 टीमें आने वाली हैं? मेरे हिसाब से तो नहीं लगता है.'
उन्होंने कहा, 'ये होना नहीं चाहिए. 12 टीमों की गुफ्तगू... एक बड़ौदा की टीम आ जाएगी. दूसरी पुणे की टीम आ जाएगी. सर हमारे पास 35 स्टेडियम हैं कहीं की भी आ सकती है. सबके पास बहुत पैसा है. वे इसमें शामिल हो जाएंगे. कोई दिक्कत नहीं आएगी. बिलियन डॉलर फ्रेंचाइज सेल होने वाली है.'
आकाश चोपड़ा ने कहा, 'पर क्या आईपीएल तैयार है 12 टीमों की टूर्नामेंट के लिए? अगर साल में एक ही टूर्नामेंट होना है. मैं ये सोचकर चल रहा हूं कि एक ही टूर्नामेंट खेला जाएगा. अगर ही टूर्नामेंट होने वाला है तो और ज्यादा टीमें जोड़ने का कोई मतलब नहीं है.'
उन्होंने कहा, 'अभी जो 10 टीमों का टूर्नामेंट हो रहा है. देखो आईपीएल का प्रेमाइज क्या था. आठ टीम होगी. सभी टीमें होम एंड अवे खेलेंगी. सबको 16 मैच मिलेंगे. अब 14 मैच मिलते हैं.'
भारतीय क्रिकेटर ने कहा, 'मगर आपसे नहीं हो पा रहा है. आपने 10 टीमें बना ली. आप 18 मैच नहीं खेला पा रहे हो. आप अभी भी 16 पर ही अटके हुए हो. नहीं हमें नहीं कराना सर. हम होम एंड अवे नहीं खेल पाएंगे. जब आप होम एंड अवे अभी नहीं खेला पा रहे हो तो बाद में और टीमें जोड़कर कैसे करा पाओगे?
आकाश चोपड़ा का सीधा सीधा मानना है कि अगर हमारे पास साढ़े तीन से चार महीने का विंडो नहीं है तो मुझे नहीं लगता है कि दो और नई टीमें को जोड़ना चाहिए. दो टीमों के बढ़ने पर और चुनौतियां ही बढ़ेंगी.
यह भी पढ़ें- सहवाग-गावस्कर ओपनर, सचिन नंबर-4, गिलक्रिस्ट विकेटकीपर, रमीज राजा ने बताई अपनी ऑल टाइम वर्ल्ड प्लेइंग 11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं