विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2019

Video: शख्स ने जगलिंग करते हुए सॉल्व किए 3 Rubik Puzzle, ट्विटर पर लोगों ने पूछा- ''यह कैसा जादू है''?

वीडियो की शुरुआत में शख्स तीन रूबिक क्यूब्स कैमरे के सामने दिखाता है. इसके बाद वो तीनों को जगल करते हुए उन्हें सॉल्व करना शुरू करता है.

Video: शख्स ने जगलिंग करते हुए सॉल्व किए 3 Rubik Puzzle, ट्विटर पर लोगों ने पूछा- ''यह कैसा जादू है''?
वायरल वीडियो में एक शख्स 3 Rubik Cube Puzzles को सॉल्व करते हुए दिख रहा है.
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा. दरअसल, इस वीडियो को ट्विटर (Twitter) पर शेयर किया गया है, जिसमें एक शख्स तीन Rubik Cubes को जगलिंग (Juggling) करते हुए सॉल्व कर रहा है. लोगों को पसंद आ रहे इस वीडियो को ट्विटर पर थीओ नाम के यूजर ने शेयर किया है. यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे अब तक 7.4 मिलियन से अधिक यूजर्स देख चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: 6 साल की बच्ची ने आंखों पर पट्टी बांध कर सॉल्व की Rubik Puzzle

वीडियो की शुरुआत में शख्स तीन रूबिक क्यूब्स को कैमरा को दिखाता है. इसके बाद वो तीनों को जगल करते हुए उन्हें सॉल्व करना शुरू करता है. जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, शख्स तीनों क्यूब्स को जगलिंग के साथ सॉल्व कर लेता है. खुद देखें वीडियो:

इस वीडियो को कई लोगों द्वारा देखा गया है और कमेंट्स भी किए हैं. हालांकि, कुछ लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आया तो वहीं कुछ ने इस वीडियो पर सवाल भी उठाए हैं और कइयों ने इसे फेक भी बताया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rubik Cube Puzzle, Viral Video, Juggling Rubik's Cubes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com