बीजिंग:
चीन पुलिस ने बैंकाक से उड़ान भरने वाले थाई एयरएशिया विमान में धूम्रपान करने के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. शनिवार रात पूर्वी झेजियांग प्रांत के हांग्जो सिटी में उड़ान संख्या एफडी-568 के पहुंचने पर इस 54-वर्षीय चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया. इस व्यक्ति के उपनाम की पहचान वांग के रूप में हुई है.
वांग ने स्वीकार कर लिया है कि उड़ान के दौरान उसने विमान के शौचालय में धूम्रपान किया था. धुएं की गंध आने के बाद विमान के एक परिचारक ने कैप्टन से इसकी शिकायत की, जिन्होंने हांग्जो में पुलिस को इसके बारे में बताया.
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन में परेशानी उत्पन्न करने के लिए वांग को पांच दिन की हिरासत में रहने की सज़ा दी गई. उल्लेखनीय है कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा तंबाकू उत्पादक और खपत करने वाला देश है. यहां करीब 30 करोड़ लोग धूम्रपान करते हैं. पुलिस ने विमान में धूम्रपान करने पर 735 डॉलर का जुर्माना और हिरासत का सामना करने की चेतावनी दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Thai AirAsia, China Police, Smoking On Flight, International Flight, East Zhejiang Province