विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2015

पेरिस में एक और हमला, एक बंदूकधारी ने महिला पुलिसकर्मी की हत्या की

पेरिस में एक और हमला, एक बंदूकधारी ने महिला पुलिसकर्मी की हत्या की
पेरिस:

पेरिस के बाहरी इलाके में आज बुलेट प्रूफ जैकेट पहने एक व्यक्ति की गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार की सुबह हमले के बाद हमलावर फरार हो गया।

पेरिस के दक्षिणी हिस्से में पोर्ट दे शातिलॉन के नजदीक यह गोलीबारी पत्रिका शार्ली एब्दो के कार्यालय पर इस्लामिक उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले के एक दिन बाद हुई है। शार्ली एब्दो के कार्यालय में बंदूकधारियों द्वारा किए गए इस हमले में 12 लोग मारे गए थे। हालांकि दोनों घटनाओं में कोई संबंध स्थापित नहीं हो पाया है।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शार्ली एब्दो, पेरिस, पोर्ट दे शातिलॉन, Charlie Hebdo, Paris, Port De Shatleen, पेरिस में हमला, आतंकी हमला, Paris Attack, Terror Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com