जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ है. शुरुआती जानकारी के अनुसार दो आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर फायरिंग की. इस हमले में तीन जवान घायल बताए जा रहे है. इस हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. घायल जवानों को इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया है. विक्क रिएक्शन टीम मौके पर पहुंच चुकी है.
मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम के मीर बाजार के पास यह हमला हुआ. यहां अखरान के पास नौपोरा में सीआरपीएफ का कैंप है. जहां आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ गश्ती वाहन पर फायरिंग हुई है. इस हमले में घायल दो जवान गंभीर बताए जा रहे हैं.
VIDEO | Jammu and Kashmir: Terrorists fire at CRPF party in Kashmir Valley's Kulgam district, three CRPF personnel injured. More details are awaited. #Kulgam #CRPF (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/kn20TsnuiV
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2026
खबर अपडेट की जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं