विज्ञापन
This Article is From May 20, 2011

पाक संप्रभुता का सम्मान करे अमेरिका : चीन

लादेन के खिलाफ चलाए गए अमेरिकी अभियान के संदर्भ में चीन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए।
इस्लामाबाद: ऐबटाबाद में अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के खिलाफ चलाए गए अमेरिकी अभियान के संदर्भ में चीन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। खबर यह भी है कि चीन ने अमेरिका से साफ शब्दों में कहा है कि वह पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन न करे। यह पूछे जाने पर कि हाल ही में चीन ने अमेरिका से पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करने के लिए कहा था तो चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता जियांग यू ने कहा, पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में पाकिस्तान ने बड़ा योगदान दिया है और उसने बड़ी कुर्बानियां भी दी है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह समझना चाहिए और समर्थन करना चाहिए कि पाकिस्तान में स्थिरिता और विकास जरूरी है। उधर, पाकिस्तानी समाचार पत्र द न्यूज के मुताबिक कूटनीतिक सूत्रों ने बताया कि चीन ने चेतावनी भरा संदेश पिछले सप्ताह वाशिंगटन में चीन अमेरिका रणनीतिक वार्ता तथा आर्थिक मामलों पर हुई बातचीत के दौरान औपचारिक तौर पर दिया था। खबर के अनुसार, चीन ने अमेरिका को पाकिस्तान की संप्रभुता और एकता का सम्मान करने की नसीहत भी दी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाक, संप्रभुता, सम्मान, अमेरिका, चीन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com