दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले अपने स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए कई खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. फ्रेंचाइजी ने नितीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारख, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद और मिचेल स्टार्क को टीम से रिलीज किया है. इन खिलाड़ियों को छोड़ने के बाद दिल्ली के पर्स में 29 करोड़ रुपये जुड़ गए हैं, जिन्हें टीम आगामी मिनी ऑक्शन में नए खिलाड़ियों पर खर्च कर सकेगी.
रिलीज खिलाड़ी
- नितीश राणा
- अभिषेक पोरेल
- पथुम निसांका
- बेन डकेट
- करुण नायर
- साहिल पारख
- दुष्मंथा चमीरा
- काइल जैमीसन
- रेहान अहमद
- मिचेल स्टार्क
रिलीज खिलाड़ियों से बची राशि
29 करोड़ रुपये
IPL में खिलाड़ियों की अदला-बदली कैसे होती है?
आईपीएल में फ्रेंचाइजी दो प्रमुख तरीकों से खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं.
खिलाड़ी के बदले खिलाड़ी
इस प्रक्रिया में दो टीमें आपस में खिलाड़ियों की अदला-बदली करती हैं. आपसी सहमति होने पर खिलाड़ियों की अनुबंध राशि में भी बदलाव किया जा सकता है.
नकद राशि देकर खिलाड़ी हासिल करना
इस व्यवस्था में कोई फ्रेंचाइजी तय रकम का भुगतान करके किसी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर सकती है. इसके लिए बदले में किसी खिलाड़ी को देना जरूरी नहीं होता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं