कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) से 1990 के दशक में हिंदुओं को निकाले जाने पर बनी एक विवादित फिल्म कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) पर सिंगापुर ने बैन ( banned by Singapore) लगा दिया. सिंगापुर ने इसके "अलग-अलग समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा कराने की संभावना पर चिंता जताई". इस फिल्म को सिंगापुर के फिल्म सर्टिफिकेशन गाइडलाइन के अनुसार नहीं पाया गया. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि सिंगापुर फिल्म सर्टिफिकेशन ने अपनी गाइडलाइन से "परे" इसका मूल्यांकन किया है.
सिंगापुर सरकार ने एक विज्ञप्ति ने कहा, "इस फिल्म को उत्तेजक और मुस्लिमों के एक-तरफा चित्रण के लिए साथ ही कश्मीर के संकट में हिंदुओं के सताए जाने के एक तरफा चित्रण के लिए सर्टिफिकेशन देने से मना किया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्टेटमेंट में कहा गया कि, "ऐसे चित्रण से अलग-अलग समुदायों में दुश्मनी होने की संभावना है, साथ ही इससे हमारे बहु-नस्लीय और बहु-धार्मिक समाज में सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द को खराब हो सकता है. सिंगापुर ने कहा कि हमारी फिल्म सर्टिफिकेशन गाइडलाइन के अनुसार, कोई भी सामग्री जो सिंगापुर में नस्लीय और धार्मिक समुदायों को बदनाम करने वाला हो, उसे सर्टिफिकेशन नहीं दिया जाएगा."
11 मार्च को रिलीज़ हुई फिल्म कश्मीर फाइल्स को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर फाइल्स की तारीफ की थी. नरेंद्र मोदी और कई भाजपा नेता भी कश्मीर फाइल्स की तारीफ कर चुके हैं. साथ ही यह भारत में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी. लेकिन आलोचकों का कहना है कि यह एंटी-मुस्लिम भावनाओं पर खेलती है और इसे तथ्य भी पूरी तरह से प्रामाणिक नहीं हैं.
कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने सिंगापुर सरकार का बयान साझा किया है. यह बयान न्यूज़ एशिया चैनल को दिया गया है, और लिखा है- "भारत सरकार की तरफ से प्रमोट की गई फिल्म, कश्मीर फाइल्स को सिंगापुर ने बैन किया."
Film promoted by India's ruling party, #KashmirFiles, banned in Singapore: https://t.co/S6TBjglele pic.twitter.com/RuaoTReuAH
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) May 10, 2022
इसे विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है, और इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी ने इसमें लीड रोल निभाया है. एक हाल ही के प्रेस कॉन्फ्रेंस में, विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ और उनकी फिल्म के खिलाफ विदेशी मीडिया में "अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक कैंपेन" चलाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि यही कारण था कि फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट क्लब और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं