विज्ञापन

20 करोड़ बजट और 340 करोड़ कमाई, कश्मीर पर बनी यह फिल्म चार साल पहले सिनेमाघरों में लाई थी कमाई का सैलाब

11 मार्च 2022 को निर्देशक ववेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म रिलीज होते ही पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थी. कश्मीर के मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और कई रिकॉर्ड भी बनाए.

20 करोड़ बजट और 340 करोड़ कमाई, कश्मीर पर बनी यह फिल्म चार साल पहले सिनेमाघरों में लाई थी कमाई का सैलाब
कश्मीर पर बनी इस फिल्म ने की थी ताबड़तोड़ कमाई

11 मार्च 2022 को निर्देशक ववेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म रिलीज होते ही पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई थी. कश्मीर के मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और कई रिकॉर्ड भी बनाए. करीब 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 340 करोड़ रुपये की कमाई की थी. उस समय यह साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल हो गई थी. शुरुआत में फिल्म सीमित सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन दर्शकों की भारी मांग के कारण बाद में इसे ज्यादा स्क्रीन्स पर दिखाया गया.

कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाती है फिल्म 

फिल्म की कहानी कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके दर्द को दिखाती है. फिल्म में उस दौर की घटनाओं को भावनात्मक तरीके से पेश किया गया है. इसी वजह से कई दर्शकों ने इसे बेहद असरदार फिल्म बताया था. रिलीज के बाद कई शहरों में फिल्म के शोज हाउसफुल चल रहे थे. फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे कलाकार नजर आए थे. खासकर अनुपम खेर के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी. उनके किरदार ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा था.

बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई 

फिल्म रिलीज होने के बाद देशभर में इस पर बहस भी हुई. कई लोगों ने फिल्म को सच्चाई दिखाने वाली बताया, तो कुछ लोगों ने इसे लेकर अलग राय भी रखी. हालांकि इन सबके बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और लंबे समय तक सिनेमाघरों में चली. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340 करोड़ का बिजनेस किया था. रिलीज के चार साल बाद भी द कश्मीर फाइल्स का नाम अक्सर चर्चा में आ जाता है. यह फिल्म सिर्फ कमाई के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विषय और प्रभाव के कारण भी याद की जाती है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि मजबूत कहानी और दर्शकों का जुड़ाव किसी भी फिल्म को बड़ी सफलता दिला सकता है.

यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम बने मम्मी-पापा, पोती को गोद में लेकर चहके दादा, फैंस को दिखाई बेटी की झलक

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kashmir Files, The Kashmir Files Box Office, Vivek Agnihotri Film, The Kashmir Files Collection, Anupam Kher
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com