विज्ञापन

Nvidia CEO के पद से हटते ही जेनसन हुआंग के तीसरे अफेयर का खुलासा; कंपनी की ही कर्मचारी से संबंध बनाने का दावा

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग के एक और कर्मचारी के साथ कथित अंतरंग संबंध का दावा सामने आया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट में इस मामले का खुलासा किया गया है. वहीं कंपनी ने टिप्पणी से किया इनकार.

Nvidia CEO के पद से हटते ही जेनसन हुआंग के तीसरे अफेयर का खुलासा; कंपनी की ही कर्मचारी से संबंध बनाने का दावा
  • जेनसन हुआंग के तीसरे अफेयर का दावा, Nvidia CEO पद छोड़ने के बाद नया खुलासा
  • रॉयटर्स की रिपोर्ट में एक और कर्मचारी के साथ कथित संबंधों का दावा
  • विवादों के चलते CEO पद से हुई विदाई
सैन फ्रांसिस्को:

दुनिया की दिग्गज चिप निर्माता कंपनी Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पद से हटाए जाने के बाद उनके एक और महिला कर्मचारी के साथ अंतरंग संबंध होने की जानकारी सामने आई है. इससे पहले भी उनके दो कथित एक्स्ट्र मैरिटल अफेयर की खबरें सामने आई थीं, जिनमें एलिस हुआंग और कंपनी की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल का नाम शामिल है. वहीं दूसरी ओर कंपनी और संबंधित पक्षों ने इस नए खुलासे पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

तीसरी महिला की पहचान समाने नहीं आयी

रॉयटर्स ने इस मामले से जुड़े दो लोगों के हवाले से बताया कि जेनसन हुआंग का एनवीडिया की एक और कर्मचारी के साथ भी इंटीमेट रिलेशन थे. रिपोर्ट में महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. रॉयटर्स की ओर से उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन बात नहीं हो सकी. एनवीडिया ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है. जेनसन हुआंग, किम्बर्ली पॉवेल और कंपनी के बोर्ड के प्रतिनिधि ने भी इस टिप्पणी पर कुछ नहीं कहा.

दो अन्य महिलाओं के नाम आ चुके हैं सामने

इससे पहले जेनसन हुआंग के एलिस हुआंग और किम्बर्ली पॉवेल के साथ कथित संबंधों की खबरें सामने आई थीं. एलिस हुआंग को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीनी जासूस होने का संदेह बताया गया है. वहीं, किम्बर्ली पॉवेल एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट हैं. 8 नवंबर को जारी बयान में जेनसन हुआंग ने एक अफेयर की बात स्वीकार की थी, हालांकि उन्होंने एलिस हुआंग का नाम नहीं लिया था.

कोलेट क्रेस को मिली अंतरिम CEO की जिम्मेदारी

63 वर्षीय जेनसन हुआंग की शादी हो चुकी है. उनके इस्तीफे के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने वित्त प्रमुख कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया है. कंपनी अब उनके उत्तराधिकारी की तलाश कर रही है. इसके लिए आंतरिक और बाहरी दोनों उम्मीदवारों पर विचार किया जा रहा है.

Nvidia के शेयरों में गिरावट

इस महीने की शुरुआत में कंपनी के बोर्ड ने स्वतंत्र निदेशकों और बाहरी कानूनी सलाहकारों की मदद से जांच शुरू की थी. जांच का मकसद यह पता लगाना था कि कहीं हुआंग किसी विदेशी खुफिया अभियान का निशाना तो नहीं बने. गुरुवार को कंपनी के शेयरों में 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. अक्टूबर की शुरुआत में बने उच्चतम स्तर से अब तक Nvidia के शेयर 30 प्रतिशत से ज्यादा टूट चुके हैं.

यह भी पढ़ें : nVIDIA की नई CEO कोलेट क्रेस कौन है? माइक्रोसॉफ्ट-Cisco में भी रह चुकी हैं CFO, फिर जेनसन हुआंग से जुड़ीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jensen Huang, Jensen Huang Affair, Nvidia CEO, Nvidia, Reuters
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com