Viral Post: टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक मजेदार ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ' यह नाइंसाफी है कि जिन CEO को एशियन लड़कियां नहीं पसंद, उन्हें जासूसी एजेंसियां डेटिंग के कम ऑप्शन देती हैं. फ्रांसीसी/रूसी/ईरानी हनीपॉट कहां हैं? मेरे पास कोई हनीट्रैप वाली लड़की क्यों नहीं भेजी गई? क्या वे लोग कोशिश भी कर रहे हैं? डुरोव ने तंज कसा कि फ्रांस की बात अलग है क्योंकि वहां के फैसला लेने वालों को लड़कियां पसंद नहीं हैं, लेकिन बाकी एजेंसियों को थोड़ी और मेहनत करनी चाहिए.
Nvidia के CEO के 'हनीट्रैप' कांड पर इशारा
डुरोव ने यह ट्वीट ऐसे समय पर किया है जब दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग का एलिस हुआंग नाम की एक कथित चीनी जासूस के साथ अफेयर सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, यह उनका दूसरा अफेयर है और इसके खुलासे के बाद एनवीडिया का बोर्ड जेनसन को CEO की कुर्सी से हटाने की पूरी तैयारी कर चुका है. डुरोव ने इसी जासूसी कांड की ओर इशारा करते हुए अपना मजेदार ट्वीट किया है.
Unfair that CEOs who aren't into Asian girls get fewer dating options from spy agencies. Where are the French/Russian/Iranian honeypots? Not one spy girl sent my way. Are they even trying? France is excused — their decision-makers aren't into girls. Everyone else: try harder!
— Pavel Durov (@durov) November 11, 2026
कैसे हुई थी जेनसन और एलिस की मुलाकात?
एलिस की मुलाकात जेनसन से किसी और ने नहीं, बल्कि खुद उनके पति कांग वेई ने कराई थी. कांग और जेनसन करीब 10 साल पुराने कारोबारी दोस्त थे. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग को अपनी पत्नी और जेनसन के बीच चल रहे दो साल पुराने अफेयर की पूरी जानकारी थी और उसने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था. वह दोस्तों के बीच अपनी पत्नी को जेनसन की 'पर्सनल असिस्टेंट' कहकर मजाक भी करता था. इसी अफेयर की आड़ में पति-पत्नी ने चीन, ताइवान और सिंगापुर में अपना तगड़ा कारोबारी नेटवर्क खड़ा कर लिया था.
अफेसर सामने आने के बाद बीजिंग भागी एलिस
जेनसन हुआंग के अफेयर कबूलने और बोर्ड द्वारा जासूसी की जांच शुरू करने के बाद से ही एलिस हुआंग गायब थी. अब ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि वह अमेरिका को गच्चा देकर वापस चीन भाग चुकी है. चीनी सुरक्षा अधिकारियों को एलिस के बीजिंग में होने की पूरी जानकारी है, लेकिन चीन के विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साध रखी है.
बताते चलें कि एलिस 'मेगास्पीड इंटरनेशनल' नाम की कंपनी की फाउंडर है, जो दक्षिण पूर्व एशिया में एनवीडिया के चिप्स की सबसे बड़ी खरीदार थी. इसी कंपनी के जरिए एनवीडिया के एडवांस हार्डवेयर की चीन में धड़ल्ले से तस्करी होती थी.
यह भी पढ़ें | GTA 6 खेलो, सालाना 1 करोड़ रुपये कमाओ; अमेरिका की Kalshi कंपनी ने निकाला 'ड्रीम जॉब' ऑफर
यह भी पढ़ें | ऋषिकेश में मिली लड़की को रूस घुमाने ले गया इंडियन यूट्यूबर, बोला- 'ये मुझे पहले हनीमून जैसा लगा'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं