जापान के पश्चिमी तट पर आए कई शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने भारी नुकसान किया है. एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार को कहा कि नए साल के दिन मध्य जापान में आए एक बड़े भूकंप से "व्यापक" क्षति हुई है और कई लोग हताहत हुए हैं. पीड़ितों को बचाने के लिए जारी प्रयासों का जिक्र करते हुए जापान के प्रधानमंत्री ने मीडिया से कहा, "बहुत बड़े पैमाने पर नुकसान की पुष्टि की गई है, जिसमें कई हताहत, इमारत ढहना और आग शामिल हैं."
अब तक 6 लोगों की मौत
जापान की स्थानीय के मुताबिक, सोमवार को जापान में 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम छह लोग मारे गए हैं. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप शाम करीब 4:10 बजे इशिकावा प्रान्त के नोटो प्रायद्वीप पर आया. भूकंप के बाद कुछ इमारतें ढह गईं, कई जगह आग लग गई और पूर्वी रूस तक सुनामी की चेतावनी भेज दी गई, जबकि जापान के तटीय इलाकों में लोगों को खाली करने का आदेश दिया गया.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
भारतीय दूतावास का आपातकालीन नियंत्रण कक्ष
जापान के पश्चिमी तट पर आए कई शक्तिशाली भूकंप के झटकों को लेकर जारी सुनामी अलर्ट के बाद यहां स्थित भारतीय दूतावास ने सोमवार को उन भारतीयों के लिए एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जो किसी तरह की मदद चाहते हैं. जापान ने सोमवार को अपने पश्चिमी तट पर आए कई शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की और लोगों से समुद्र तटीय इलाकों को खाली करने के लिए कहा. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शाम चार बजे के तुरंत बाद इशिकावा के तट और आसपास के प्रान्तों में भूकंप की सूचना दी, जिनमें से एक की प्रारंभिक तीव्रता 7.6 आंकी गई.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के कारण आग लग गई और भूकंप प्रभावित मुख्य द्वीप के पश्चिमी तट पर लोग मलबे में फंस गए. भारतीय दूतावास ने ‘एक्स' पर पोस्ट करके कहा, "दूतावास ने एक जनवरी, 2024 को आए भूकंप और सुनामी के संबंध में किसी से भी संपर्क करने के लिए एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. किसी भी सहायता के लिए नंबर और ईमेल आईडी पर संपर्क किया जा सकता है."
वहीं, तोक्यो में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स' पर कहा, "एक जनवरी, 2024 को आए भूकंप और सुनामी के संबंध में किसी से भी संपर्क करने के लिए एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है."
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं