इजरायल और गाजा के बीच 3 महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध (Israel Gaza War) अभी भी जारी है. गाजा में इजरायल लगातार तबाही मचा रहा है. रॉयटर्स के मुताबिक इजरायल पर गाजा में 'नरसंहार' के आरोप लगे हैं. इन आरोपों पर इजरायल बुरी तरह से फंसता हुआ नजर आ रहा है. इसे कई देश गाजा 'नरसंहार' करार दे रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका ने इजरायल के खिलाफ हेग न्यायालय में मामला दायर किया है. कई अन्य देश भी इस पर दक्षिण अफ्रीका का साथ दे रहे हैं. कोलंबिया और ब्राजील ने भी दक्षिण अफ्रीका के आरोपों के प्रति अपना समर्थन जताया. इन आरोपों के खिलाफ UN की अदालत में बचाव के लिए गुरुवार को यहूदी देश पूरी तरह तैयार दिखा.
ये भी पढ़ें-गणतंत्र के स्पेशल 26 : सिख रेजिमेंट के जवानों को सामने देख कांप उठते हैं दुश्मन
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
'नरसंहार' के आरोपों से इजरायल का इनकार
इजरायल की सरकार गाजा में नरसंहार के आरोपों से पूरी तरह इनकार कर रही है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ दक्षिणपंथी मंत्रियों द्वारा गाजा पर हमेशा के लिए कब्जा करने के प्रस्ताव को पहली बार सार्वजनिक रूप से खारिज कर दिया. इजरायल ने वर्ल्ड कोर्ट में आरोपों का जवाब देने की बात कही है. बता दें कि हेग अंतरराष्ट्रीय अदालत वर्ल्ड कोर्ट भी कहलाता है. हेग न्यायालय में दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका ने गाजा में हमास आतंकवादियों के खिलाफ इजरायल के युद्ध का दावा करने वाले एक मामले में आज और कल दो दिन सुनवाई होनी है.
वर्ल्ड कोर्ट में 'नरसंहार' के आरोपों पर सुनवाई
इज़रायली सरकार के प्रवक्ता इलोन लेवी ने बुधवार को कहा, "कल, इज़रायल दक्षिण अफ्रीका के बेतुके आरोप के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के सामने पेश होगा. क्योंकि प्रिटोरिया हमास सरकार को राजनीतिक और कानूनी संरक्षण देता है. "सुनवाई विशेष रूप से इमरजेंसी उपायों के लिए दक्षिण अफ्रीका की अपील से निपटेगी, जिसमें इज़रायल को गाजा में अपनी सैन्य कार्रवाइयों को सस्पेंड करने का आदेश दिया जाएगा, इस प्रक्रिया में साल तक लग सकता है.
गाजा में तबाही मचा रहा इजरायल
हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमलाकर वहां 1200 लोगों की जान ले ली थी. जिसके जवाब में इजरायल भी गाजा को लगातार निशाना बना रहा है. इजरायल ने गाजा में हमास आतंकियों को मिटा देने की कसम खाई है. करीब 2.3 मिलियन लोग घरों से जाने पर मजबूर हो गए हैं. गाजा में भीषण मानवीय संकट देखने को मिल रहा है. अब तक इजरायल के हमलों में 23 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.
पीएम नेतन्याहू ने क्या कहा?
आईसीजे की सुनवाई से पहले नेतन्याहू ने कहा कि, "इजरायल फिलिस्तीनियों से नहीं बल्कि हमास आतंकियों से लड़ रहा है, हम अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ही ऐसा कर रहे हैं."
जॉर्डन और मिस्र ने बुधवार को गाजा पट्टी पर इजरायली कब्जे के खिलाफ चेतावनी दी और अपील की कि विस्थापित निवासियों को उनके घरों में लौटने की अनुमति दी जाए.
ये भी पढ़ें-अलास्का एयरलाइंस के प्लेन का दरवाजा हवा में उड़ने पर "क्या टूट गया", हो रही जांच-बोइंग CEO
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं