अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान (Alaska Airlines Boeing) का दरवाजा 6 जनवरी को अचानक टूटकर हवा में उड़ (Alaska Airlines Incident) गया था. इस घटना से हर तरफ सनसनी फैल गई. जिसके बाद से लगातार जांच जारी है. बोइंग के चीफ एग्जीक्यूटिव डेव काल्होन ने बुधवार को कहा कि विनाशकारी विमान घटना के बाद बोइंग अभी भी तथ्यों की खोज कर रहा है. वह जानने की कोशिश कर रहा है कि इस पूरे हादसे के दौरान "क्या टूट गया."
ये भी पढ़ें-"हमारी गलती": अलास्का एयरलाइंस के प्लेन का दरवाजा हवा में उड़ने पर बोइंग CEO
निरीक्षण अभियान में क्या गड़बड़ी हुई?
डेव काल्होन ने अलास्का एयरलाइंस के प्लेन में हुई घटना के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर सीएनबीसी को दिए एक छोटे से इंटरव्यू में परेशानी को 'क्वालिटी एस्केप' बताया. उन्होंने कहा, "हम यह जानना चाह रहे हैं कि हमारे निरीक्षण अभियान में क्या गड़बड़ी हुई, मूल कार्य में क्या खराबी हुई, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई." बता दें कि शुक्रवार की रात, अलास्का एयरलाइंस को "डोर प्लग" नाम के एक पैनल के बंद हो जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई पड़ी, हालांकि प्लेन में मौजूद सभी यात्री इस दौरान सुरक्षित थे.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
संकट से बाहर निकलने की कोशिश कर रही एयरलाइंस
फ्लाइट का वायरल वीडियो देखते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. वीडियो में दरवाजा टूटने की वजह से हुआ बड़ा सा छेद साफ देखा गया और अचानक दबाव कम हुए केबिन में ऑक्सीजन मास्क लटकते हुए भी दिखाई दिए. डेव काल्होन ने इस घटना के बाद मंगलवार को मामले में "पूर्ण पारदर्शिता" बरतने की कसम खाते हुए कहा कि एयरलाइंस इस संकट से बाहर निकलने की कोशिश में पूरी तरह से जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जरूरत है. उन्होंने इस बात का भरोसा जताया कि इस तरह की घटना दोबारा कभी नहीं होगी.
737 मैक्स 171 विमानों में से 9 को रोका
बता दें कि अमेरिकी रेगुलेटर्स ने अलास्का एयरलाइंस जेट के समान कॉन्फ़िगरेशन वाले 737 मैक्स 171 विमानों में से 9 को रोक दिया है.घटना के बाद से, यूनाइटेड एयरलाइंस और अलास्का एयरलाइंस दोनों ने सोमवार को शुरुआती जांच के दौरान अपने कुछ बोइंग 737 मैक्स 9 विमानों में ढीले हार्डवेयर पाए जाने की बात कही.
ये भी पढ़ें-प्लेन से 20 मिनट तक बाहर लटका रहा पायलट, फिर भी बच गई जान, पूरा मामला जान दंग रह जाएंगे आप
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं