- युद्ध के बीच इजरायल-गाजा की मदद करेंगे एलन मस्क
- एक्स के विज्ञापन रेवेन्यू को करेंगे इजरायल-गाजा को दान
- मस्क युद्धग्रस्त गाजा और इजरायल के अस्पतालों को देंगे डोनेशन
इजरायल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध (Israel Gaza War) की वजह से काफी दोनों ही जगहों का काफी नुकसान हुआ है. गाजा पट्टी में रोजमर्रा की जरूरी चीजों का संकट खड़ा हो गया है. वहां पर लगातार मानवीय सहायता पहुंचाई जा रही है. अब एलन मस्क भी लोगों की मदद के लिए गे आए हैं. सोशल मीडिया साइट एक्स के मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया है कि वह एक्स पर आने वाले विज्ञापनों के रेवेन्यू को युद्धग्रस्त गाजा और इज़रायल के अस्पतालों को दान करेंगे.
ये भी पढ़ें-गाजा में 4 दिन तक युद्धविराम, इजरायल-हमास के बीच हुआ 50 बंधकों की रिहाई पर समझौता : रिपोर्ट
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इजरायल-गाजा युद्ध के बीच एलन मस्क करेंगे मदद
एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा, "एक्स कॉर्प विज्ञापनों और सदस्यता से आने वाले पूरे रेवेन्यू को गाजा पट्टी के युद्ध पीड़ितों को और इजरायल के अस्पतालों और गाजा में रेड क्रॉस/क्रिसेंट को दान करेगा." एलन मस्क मे यह घोषणा इज़रायली रक्षा बलों और हमास के बीच चल रही भीषण लड़ाई के बीच की है. बता दें कि इजरायल के हमलों में गाजा पट्टी में अब तक 13,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.
X Corp will be donating all revenue from advertising & subscriptions associated with the war in Gaza to hospitals in Israel and the Red Cross/Crescent in Gaza
— Elon Musk (@elonmusk) November 21, 2023
गाजा के सबसे बड़े अलशिफ़ा अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में जरूरी सामान की आपूर्ति के अभाव में करीब निष्क्रिय कर दिया गया है. इज़रायल का दावा है कि अलशिफा अस्पताल के भीतर आतंकी गुट हमास ने अपना सैन्य कमांड सेंटर बनाया हुआ है और इसका इस्तेमाल आतंकियों को छिपाने के लिए किया जा रहा है. हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों और हमास ने इस दावे को खारिज कर दिया.
पहले इंटरनेट कनेक्टिविटी देने का किया था ऐलान
ये पहली बार नहीं है जब एक्स के मालिक एलन मस्क गाजा की मदद के लिए आगे आए हैं. एलन मस्क ने पिछले महीने ऐलान किया था कि स्टारलिंक गाजा में मान्यता प्राप्त सहायता संगठनों को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, दरअसल यह क्षेत्र कम्युनिकेशन और इंटरनेट कट जाने के बाद संघर्ष कर रहे थे. बता दें कि एलन मस्क का स्टारलिंक रिमोट एरिया में लो कॉस्ट इंटरनेट प्रदान करने के लिए विकसित एक सेटेलाइट नेटवर्क है. एक स्टारलिंक सेटेलाइट की लाइफ करीब पांच साल होती है और स्पेसएक्स को इस तथाकथित मेगाकॉन्स्टेलेशन में 42,000 सेटेलाइट होने की उम्मीद है.
विज्ञापन का रेवेन्यू युद्धग्रस्त गाजा को देंगे मस्क
अब एक बार फिर से मस्क ने मदद का हाथ बढ़ाया है. इस बार मस्क ने एक्स पर विज्ञापन से आने वाले रेवेन्यू को दान करने का ऐलान किया है. वह रेवेन्यू के पैसे को युद्धग्रस्त गाजा और इजरायल के अस्पतालों को दान करेंगे.
ये भी पढ़ें-गाजा में 4 दिन तक युद्धविराम, इजरायल-हमास के बीच हुआ 50 बंधकों की रिहाई पर समझौता: रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं