विज्ञापन

दुनिया का सबसे अमीर इंसान, फिर भी जेब में कम नकद! Elon Musk का चौंकाने वाला खुलासा

कुछ अनुमानों के अनुसार, Elon Musk इस साल के अंत तक दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं.

दुनिया का सबसे अमीर इंसान, फिर भी जेब में कम नकद! Elon Musk का चौंकाने वाला खुलासा

Elon Musk इस समय दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक Tesla और SpaceX जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक की कुल संपत्ति लगभग 850 अरब डॉलर बताई जाती है. कभी सोचा है कि इतने अमीर शख्स के बैंक अकाउंट में कितना कैश होता होगा? अगर सोचा है तो इसका जवाब खुद एलॉन मस्क ने दे दिया है. मस्क का कहना है कि उनके पास बैंक में ज्यादा कैश नहीं रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि उनकी कुल संपत्ति का 0.1 प्रतिशत से भी कम हिस्सा ही नकद है. बाकी लगभग पूरी संपत्ति Tesla और SpaceX में उनके हिस्सेदारी के कारण है. मस्क ने आगे यह भी लिखा कि उनकी बढ़ती संपत्ति का फायदा केवल उन्हें ही नहीं मिलता. Tesla और SpaceX के कर्मचारियों को कंपनी के शेयर और स्टॉक ऑप्शन दिए जाते हैं. Tesla के 80 प्रतिशत से ज्यादा शेयर आम निवेशकों और पेंशन फंड्स के पास हैं.

बता दें, हाल ही में मस्क की संपत्ति बढ़ी है. यह बढ़ोतरी xAI और SpaceX के बीच हुई डील के कारण हुई. इस सौदे में जॉइंट कंपनी की वैल्यू लगभग 1.25 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई. इस एक लेन-देन से ही उनकी संपत्ति में करीब 84 अरब डॉलर का इजाफा हुआ.

अब SpaceX, Elon Musk के लिए सबसे कीमती संपत्ति बन चुकी है. क्योंकि SpaceX-xAI कंपनी में उनकी लगभग 43 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जाती है, जिसकी कीमत 540 अरब डॉलर से अधिक मानी जा रही है. इसके अलावा वे Tesla में लगभग 12 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, जिसकी कीमत करीब 178 अरब डॉलर आंकी गई है. साथ ही उनके पास Tesla के स्टॉक ऑप्शन भी हैं, जिनकी वैल्यू लगभग 124 अरब डॉलर बताई जाती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार मस्क की अधिकतर संपत्ति 'पेपर वेल्थ' है. इसका मतलब है कि उनकी दौलत कंपनी के शेयरों और वैल्यूएशन पर आधारित है. अगर Tesla या SpaceX के शेयर बढ़ते हैं तो उनकी संपत्ति भी बढ़ जाती है. लेकिन अगर शेयर गिरते हैं तो उनकी कुल संपत्ति भी कम हो सकती है.

नकद रूप में उनके पास बहुत कम पैसा है यानी बैंक खाते में मौजूद रकम उनकी कुल संपत्ति का बहुत छोटा हिस्सा है. कुछ अनुमानों के अनुसार, Elon Musk इस साल के अंत तक दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com