- इजरायल-हमास के बीच बंधकों की रिहाई पर हुआ समझौता-रिपोर्ट
- 4-5 दिनों में 50 बंधकों की रिहाई पर हुआ समझौता
- गाजा में चार दिनों पर लड़ाई पर रोक रखेगा इजरायल
इजरायल और गाजा के बीच जारी जंग (Israel Gaza War) अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है और न ही आतंकी गुट हमास ने अब तक सभी इजरायली बंधकों को रिहा किया है. लेकिन अब गाजा से दर्जनों बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ एक समझौते को इजरायली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. इसे लेकर मंगलवार को रात 8 बजे (इजरायली स्थानीय समय) बैठक हुई थी. ये जानकारी न्यूज एजेंसी एएफपी की तरफ से दी गई है. द टाइम्स ऑफ इज़राइल की रिपोर्ट के हवाले से पहले कहा गया था कि 4-5 दिनों में हमास लगभग 50 बच्चों, उनकी मां समेत अन्य बंधक महिलाओं को मुक्त कर देगा.
ये भी पढ़ें-इजरायल-हमास के बीच बंधकों के बदले अभी तक नहीं हुई कोई सीजफायर डील": बेंजामिन नेतन्याहू
बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल-हमास का समझौता
इजरायल सरकार की तरफ से कहा गया है कि वह सभी बंधकों की जल्द घर वापसी के लिए बाध्य है. आज रात, सरकार ने इस लक्ष्य के पहले चरण की रूपरेखा को मंजूरी दे दी है, जिसके मुताबिक चार दिनों में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा.इस दौरान युद्धविराम रहेगा. 10 बंधकों की रिहाई के बदले एक दिन का युद्धविराम रहेगा. इजरायल सरकार, और सुरक्षा सेवाए सभी बंधकों की घर वापसी, हमास का पूर्ण सफाया और यह सुनिश्चित करने के लिए युद्ध जारी रखेंगी कि गाजा से इज़रायल को कोई नया खतरा नहीं होगा.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इज़रायली मीडिया के मुताबिक यह समझौता मुख्य रूप से बंधक महिलाओं और बच्चों पर केंद्रित है, हालांकि विदेशी बंधकों को रिहा करने पर बातचीत फिलहाल टेबल पर नहीं है. पहले इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में कहा था, "हमारे बंधकों की रिहाई के मुद्दे पर डेवलपमेंट के तहत पीएम बेंजामिन नेतन्याहू आज शाम 6 बजे युद्ध मंत्रिमंडल, 7 बजे सुरक्षा मंत्रिमंडल और 8 बजे सरकार की बैठक बुलाएंगे."
इजरायल के 240 लोग हमास के कब्जे में
बता दें कि हमास के आतंकी गुट ने 7 अक्टूबर को हमला कर इजरायल के करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें करीब 40 बच्चे, बुजुर्ग और दर्जनों थाई और नेपाली नागरिक शामिल थे. द टाइम्स ऑफ इज़रायल ने चैनल 12 का हवाला देते कहा कि बंधकों की रिहाई के लिए होने वाले सौदे में करीब 150 से 300 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई भी शामिल होगी, जिनमें महिला और नाबालिग कैदी भी शामिल होंगे.
जल्द शुरू हो सकती है बंधकों की रिहाई-रिपोर्ट
चैनल 12 के हवाले से कहा गया है कि बंधकों की रिहाई गुरुवार या शुक्रवार को शुरू हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती 50 बंधकों के बाद और अधिक बंधकों की रिहाई की अनुमति देने के लिए सीजफायर को बढ़ाया जा सकता है. अब खबर सामने आई है कि 4 दिनों तक लड़ाई पर रोक जारी रहेगी.इज़रायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि उनके देश को गाजा पट्टी में हमास आतंकी गुट द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के मामले में "कठिन निर्णय" लेने की जरूरत होगी.
पहले वाशिंगटन पोस्ट ने लगाई थी डील पर मुहर
बता दें कि 19 नवंबर को वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि दर्जनों बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल, अमेरिका और हमास के बीच अस्थायी समझौते के तहत अगले पांच दिनों तक गाजा में लड़ाई बंद (Israel Gaza War) रहेगी. लेकिन कुछ ही समय बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम की खबरों पर विराम लगा दिया था. वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस डील के तहत छह पन्नों की एक डील पर हस्ताक्षर किया गया. इस समझौते के तहत दोनों ही पक्ष अगले पांच दिनों के लिए लड़ाई को रोककर हर 24 घंटे पर 50 या इससे ज्यादा बंधकों को रिहा करेंगे. लेकिन इस खबर के बाद पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि अब तक बंधकों की रिहाई के बदले कोई युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है. लेकिन AFP की रिपोर्ट के मुताबिक अब बंधकों की रिहाई के लिए समझौते पर मुहर लग गई है.
ये भी पढ़ें-हमास के इस नेता ने इजरायल को दिया था धोखा, अब मौत के घाट उतारने के लिए खोज रही सेना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं