- वेस्ट बैंक में इजरायली बस्ती के लोग फिलिस्तीनियों को उनके घरों में बंधक बनाकर जरूरी सामान की सप्लाई रोक रहे
- अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी ने इजरायली बस्तियों की इस कार्रवाई को आतंकवादी गतिविधि करार दिया है
- इजरायली सेना ने हस्तक्षेप कर कुछ प्रयास किए, लेकिन हिंसक भीड़ उनके कंट्रोल से बाहर है
वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायली बस्ती के लोगों की मनमानी बढ़ती जा रही है. इन इजरायलियों ने फिलिस्तीनियों को उनके ही घरों में बंधक बना लिया है, उन्हें खाना और जरूरी सामान तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं. मकसद इन फिलिस्तीनियों की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करना है. खुद इजरायली सेना को आना पड़ा लेकिन यह अब उनके कंट्रोल में भी नहीं हैं. अब तो अमेरिका ने भी इजरायली बस्ती के लोगों की इस कार्रवाई को आतंक बताया है.
इजरायलियों का आतंक, अमेरिका ने भी उठाया आवाज
इजरायल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी ने गुरुवार को वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायली बस्तियों में रहने वाले लोगों की घेराबंदी को आतंक बताया. कमाल की बात है कि हकाबी खुद वेस्ट बैंक में इजरायली बस्तियों को बसाने के मजबूत समर्थक रहे हैं. लेकिन अब एक भीड़ जमीन की लालच में इस हद तक गिर गई है कि हकाबी इसे आतंक बताने लगे हैं. इस मामले में इजरायली सेना ने भी हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन वह कोशिश नाकाम रही.
This is another lie. @usembassyjlm has been VERY involved & the IDF & Israel Police have gone at our request to remove the Israeli terrorists doing this. The actions of those doing this to this family's home is criminal. The WH hasn't “intervened” because we have kept DC… https://t.co/qrfnCYcOtB
— Ambassador Mike Huckabee (@GovMikeHuckabee) August 13, 2026
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार नब्लुस के पास रहने वाले इजरायली बस्ती के लोगों ने रविवार से फिलिस्तीनियों के घरों को घेर रखा है. इनमें एक घर ऐसा भी है, जिसका मालिक एक अमेरिकी नागरिक है. वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें खाने और दूसरी जरूरी चीजों की सप्लाई से काट दिया गया है. अमेरिका की प्रतिक्रिया को लेकर हो रही आलोचना के जवाब में यरुशलम में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इस परिवार को डराने और परेशान करने के लिए इस भयानक आतंक को अंजाम देने वालों की हरकत घिनौनी है.”
उन्होंने आगे लिखा, “इस तरह के गुंडागर्दी वाले व्यवहार का कोई बहाना नहीं हो सकता.” हकाबी ने कहा कि अमेरिका के कहने पर इजरायल ने इस मामले में हस्तक्षेप किया था. अमेरिका और इजरायल एक-दूसरे के बेहद करीबी सहयोगी हैं.
इजरायली आर्मी के कंट्रोल में भी नहीं यह हिंसक भीड़
बुधवार को इजरायली सेना ने इलाके में सैनिक भेजे और वहां लगा एक टेंट हटा दिया. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बस्ती के लोग पीछे नहीं हटे और कंबल लेकर वहीं डटे रहे. इसके बाद बुधवार को सेना ने कहा कि वह एक नई बटालियन भेजेगी, ताकि इलाके में लॉ एंड ऑर्डर कायम की जा सके.
מתיעודים ועדויות עולה שכוחות הביטחון עזבו את ההר והותירו עליו כ100 מתנחלים. עפ״י עדויות מרביתם טיפסו חזרה למאחז האם תל תלפיות (גם הוא בעומק שטח B בתוך צו הסגירה) ואחרים מפוזרים בדרכים על ההר (גם הם בתוך צו הסגירה). עפ״י עדויות הם פיזרו נינג׳ות בשבילים.
— Matan Golan (@MatanGolanPhoto) August 12, 2026
בינתיים - כחמישה מתנחלים… https://t.co/vHX1xrnN36 pic.twitter.com/orno9lCu3b
बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को गाजा पट्टी से हमास के इजरायल पर हमले के बाद से वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायली बस्ती के लोगों की हिंसा काफी बढ़ गई है. वेस्ट बैंक में करीब 3 लाख फिलिस्तीनी नहीं, बल्कि लगभग 30 लाख फिलिस्तीनी रहते हैं. वहीं, वहां 5 लाख से ज्यादा इजरायली भी बस्तियों में रहते हैं. अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत इन इजरायली बस्तियों को अवैध माना जाता है.
(इनपुट- एएफपी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं