- इजरायल-गाजा युद्ध का 38वां दिन
- हमास के खिलाफ 'युद्ध अंत तक' जारी रहेगा-पीएम नेतन्याहू
- "यह सिर्फ 'ऑपरेशन' या 'राउंड' नहीं, बल्कि खतरे को खत्म करने की कोशिश"
इजरायल और हमास के बीच जारी जंग (Israel Gaza War) 38वें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रही है. हमास ने 7 अक्टूबर की सुबह जो भी हमले किए उसका जवाब इजरायल लगातार दे रहा है. यहूदी देश हमास को गाजा पट्टी से पूरी तरह से मिटा देने पर अमादा है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि उनका देश हमास के खिलाफ अंत तक लड़ता रहेगा. मतलब साफ है कि युद्धविराम नहीं होगा. पीएम नेतन्याहू ने ये बात इज़रायल की काराकल बटालियन के सैनिकों से बातचीत के दौरान कही.
ये भी पढ़ें-गाजा के अस्पताल में फ्यूल खत्म, एक बेड पर 39 नवजात, एक दूसरे के बदन से गर्मी देकर बचाई जा रही जान
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
'हमास के खिलाफ अंत तक होगा युद्ध'
पीएम नेतन्याहू ने साफ किया कि, यह केवल एक 'ऑपरेशन' या 'राउंड' नहीं, बल्कि आतंकी गुट से पैदा हो रहे खतरे को खत्म करने की एक लगातार कोशिश है. उन्होंने साफ कर दिया कि "यह न तो कोई 'ऑपरेशन' है और न ही 'राउंड' है बल्कि अंत तक एक युद्ध है. उन्होंने सैनिकों से युद्ध की महत्वपूर्णता पर जोर देते हुए कहा कि उनके लिए यह याद रखना जरूरी है कि हमास पर एक्शन कोई दिखावा नहीं बल्कि दिल और दिमाग से लिया गया एक्शन है. उन्होंने कहा कि अगर हमास को खत्म नहीं किया गया तो वह वापस आएगा.
हमास के खिलाफ इजरायल की एकजुटता पर जोर
सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में पीएम नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जवाबदेही की जरूरत को स्वीकार किया. साथ ही उन्होंने हमास पर जीत हासिल करने के लिए देश को एकजुट करने की तत्काल जरूरत पर भी जोर दिया. पीएम ने कहा, "अभी, मुझे लगता है कि हमें जो करना है वह देश को एक उद्देश्य के लिए एकजुट करना और जीत हासिल करना है." बता दें कि गाजा में इजरायली सेना का एक्शन लगातार जारी है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें आईडीएफ के गोलानी ब्रिगेड के सैनिकों को गाजा के संसद भवन पर कब्जे के बाद अंदर देखा गया. द टाइम्स ऑफ इज़रायल की रिपोर्ट के मुताबिक, 2007 से हमास के नियंत्रण वाले फिलिस्तीनी विधान परिषद भवन पर इजरायली सेना ने अने कंट्रोल में ले लिया.
अस्पताल में आतंकी गुट को बनाया निशाना
इज़रायली सेना ने सोमवार को बताया कि उसने गाजा के अल-कुद्स अस्पताल में नागरिकों के बीच "एम्बेडेड" हमास लड़ाकों के एक गुट को निशाना बनाया था. आईडीएफ ने एक बयान में कहा, "188वीं ब्रिगेड द्वारा किए गए ऑपरेशन के दौरान, गाजा शहर में अल-कुद्स अस्पताल की दिशा से सैनिकों पर आरपीजी फायर और छोटे हथियारों से फायर किए गए." उन्होंने कहा कि अस्पताल में नागरिकों के बीच मौजूद एक आतंकी गुट ने इजरायली सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी थी, जवाबी कार्रवाई में 21 आतंकवादियों को मार गिराया गया.
गाजा में अब तक 11000 से ज्यादा मौतें
बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास की तरफ से हुए युद्ध के आगाज के बाद अब तक इजरायली हमलों में 11,180 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जिनमें 4,609 बच्चे और 3,100 महिलाएं शामिल हैं. हमलों से 28,200 लोग घायल हुए हैं. ये आंकड़े गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई है. बता दें कि उत्तरी गाजा के अल-शिफा अस्पताल में बिजली कटौती की वजह से छह नवजातों की जान चली गई. वहीं 202 स्वास्थ्य कर्मियों के मुकसान और 53 एम्बुलेंसों के काम न करने की भी जानकारी गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई है.
ये भी पढ़ें-गाजा पट्टी पर हमास का "कंट्रोल खत्म" : इजरायली रक्षा मंत्री का दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं