- हमास ने बंधकों की रिहाई के दूसरे दौर में देरी करने का फैसला किया है
- हमास की सहायता ट्रकों को उत्तरी गाजा में प्रवेश की अनुमति देने की मांग
- आधी रात बंधकों की रिहाई नहीं तो इजरायल हमला फिर शुरू करेगा : सूत्र
इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच पिछले करीब डेढ महीने से जारी जंग में शुक्रवार से चार दिन के लिए युद्धविराम हुआ था, लेकिन दूसरे ही दिन युद्धविराम को लेकर आशंका जताई जाने लगी है. हमास की सशस्त्र शाखा ने कहा है कि उसने शनिवार को बंधकों की रिहाई के निर्धारित दूसरे दौर में तब तक देरी करने का फैसला किया है जब तक कि इजरायल सहायता ट्रकों को उत्तरी गाजा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दे देता है. हमास की अल-कसम ब्रिगेड ने कहा कि अगर इजरायल ने फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के लिए सहमत शर्तों का पालन नहीं किया तो बंधकों की रिहाई में देरी होगी.
रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, इजरायली मीडिया ने शनिवार को एक अनाम सुरक्षा सूत्र के हवाले से कहा है कि आधी रात तक बंधकों को रिहा नहीं किया जाता तो सेना गाजा में अपना हमला फिर से शुरू कर देगी. यह टिप्पणी चैनल 13 न्यूज, एन12 न्यूज, वाईनेट न्यूज वेबसाइट और अन्य द्वारा प्रसारित की गई थी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
कतर की मध्यस्थता में इजराइल और हमास के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के तहत चार दिनों में 150 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले कुल 50 बंधकों की अदला-बदली की जानी है.
गाजा पट्टी में रखे गए 14 बंधकों को शनिवार को संघर्ष विराम समझौते के दूसरे दिन रिहा किया जाना है, वहीं इजरायल को समझौते के मुताबिक, 42 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना है.
बता दें कि इजरायल और हमास के बीच पिछले 49 दिन से जारी जंग के बाद चार दिन के लिए युद्धविराम किया गया है. युद्धविराम के पहले दिन शुक्रवार को हमास ने 24 बंधकों को रिहा किया था, जिसमें से 13 इजरायल, थाइलैंड के 10 और फिलीपींस का एक नागरिक शामिल था. इसके बदले में इजरायल की ओर से 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया.
ये भी पढ़ें :
* "केवल एक शुरुआत": हमास द्वारा 24 बंधकों को रिहा करने पर जो बाइडेन
* हमास ने इजरायल के 13 बंधकों को किया रिहा, थाईलैंड के 10 और फिलीपींस के 1 नागरिक को भी छोड़ा
* गाजा के सबसे बड़े अस्तपाल के नीचे था 'आतंकियों का सुरंग', इजरायल ने साझा किया वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं