- गाजा में इजरायली सेना का ग्राउंड ऑपरेशन
- गाजा में इजरायल के 9 सैनिकों की मौत
- आईडीएफ ने की सैनिकों की मौतों की पुष्टि
गाजा में इजरायली सेना के जमीने हमले लगातार जारी हैं. ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान इजरायल (Israel Soldiers Death In Ground Operations) के 9 सैनिकों की मौत हो गई है. आईडीएफ ने सैनिकों की मौतों की पुष्टि की है. युद्ध के 26वें दिन भी इजरायल की सेना डटकर गाजा पट्टी में डटकर खड़ी है.7 अक्टूबर को हमास ने गाजा पट्टी की तरफ से इजरायल पर एक साथ 5 हजार रॉकेट दागकर जंग छेड़ दी थी. जिसके बाद से इजरायल गाजा को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है.
ये भी पढ़ें-इजरायल ने गाजा के शरणार्थी शिविर पर किया एयर स्ट्राइक, IDF का दावा- "हमास कमांडर ढेर" | Live Updates
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायली सेना गाजा पर बरसा रही बम
इजरायली सेना ने गाजा पट्टी को घेर लिया है.एयर स्ट्राइक के साथ ही अब जमीनी हमले भी तेजी से किए जा रहे हैं. मंगलवार को इजरायली सेना ने गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर पर हमला कर कई लोगों की जान ले ली. वहीं ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान इजरायल के 9 सैनिकों की जान चली गई है. IDF ने सैनिकों की मौत की पुष्टि की है.
गाजा में इंटरनेट कंम्युनिकेशन सेवाएं ठप
गाजा पट्टी में आज इंटरनेट कंम्युनिकेशन सेवाओं को बंद कर दिया गया है. फिलिस्तीन टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी (पालटेल) ने एक्स पर कहा, "प्रिय देश में हमारे अच्छे लोगों के लिए, हमें यह ऐलान करते हुए दुख हो रहा है कि गाजा में संचार और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं." हमास की सैन्य शखा ने गाजा को इजरायली बलों के लिए "कब्रिस्तान" में बदलने की कसम खाई है.
गाजा में इजरायल का सैन्य अभियान तेज
वहीं इजरायल ने भी अपना सैन्य अभियान गाजा में तेज कर दिया है. गाजा के लोगों की मौतौं के साथ ही इजरायल ने भी अपने 9 सौनिकों को खो दिया है. इन मौतों की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है. लेकिन इजरायल ने बदले की कार्रवाई जारी रखी है. हमास ने 7 अक्टूबर को हमलाकर इजरायल के 1400 लोगों की जान ले ली थी. जिसके बाद इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाते हुए अब तक उनके 8500 से ज्यादा लोगों को मार दिया है.
ये भी पढ़ें-इज़रायल-गाज़ा के बीच जारी जंग में अब यमन की भी एंट्री, हूती विद्रोहियों ने किया युद्ध का ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं