इज़रायल- ग़ाज़ा के बीच जारी जंग में अब यमन की भी एंट्री हो गई है. यमन में हूती विद्रोहियों (Yemen's Houthi Rebels) की सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इज़रायल के ख़िलाफ़ युद्ध का ऐलान करते हैं. दरअसल यमन में इस वक़्त हूती विद्रोहियों की सरकार है जिसने 2014 में राजधानी सना पर क़ब्जा कर लिया था. इस सरकार को ईरान से समर्थन मिला हुआ है और हूती गाहे-बगाहे इज़रायल पर रॉकेट और मिसाइल दागते रहते हैं.
इज़रायल पर और बैलिस्टिक मिसाइल दागने की चेतावनी
हूती सरकार के प्रधानमंत्री अब्देल अजीज बिन हबतूर ने कहा कि हम अपने लोगों को ग़ाज़ा में मरने के लिए नहीं छोड़ सकते. हूती विद्रोहियों ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर ग़ाज़ा में सीज़फ़ायर नहीं हुआ तो वो इज़रायल पर और बैलिस्टिक मिसाइल दागेगा. इस बीच यमन की ओर से इज़रायल पर दागी गई मिसाइल को रोकने के लिए पहली बार इज़रायल ने एरो एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया और सफलतापूर्वक मिसाइल को ध्वस्त कर दिया . इज़रायल-ग़ाज़ा युद्ध से लगातार आ रही बुरी ख़बरों के बीच एक एक राहत देने वाली ख़बर आई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जंग के बीच विदेशी बंधकों को रिहा करेगा हमास
हमास की तरफ से कहा गया है कि वो विदेशी बंधकों को अगले कुछ दिनों में रिहा कर देगा. 7 अक्टूबर को इज़रायल पर हुए हमले के बाद हमास ने करीब 220 इज़रायली और विदेशी नागरिकों को बंधक बना लिया था. जिसमें दो अमेरिकी मां-बेटी और दो बुजुर्ग इज़रायली महिलाओं को रिहा किया जा चुका है. जबकि एक जर्मन-इज़रायली बंधक महिला की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इसके पहले भी हमास की तरफ से 50 बंधकों की रिहाई की बात कही गई थी लेकिन इज़रायल ने इसे हमास का प्रोपेगेंडा करार दिया था.
ये भी पढ़ें : "अभी युद्धविराम करो, इजरायल को जंग के लिए पैसा देना बंद करो": अमेरिका में विरोध-प्रदर्शन
ये भी पढ़ें : गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी शिविर पर एयर स्ट्राइक, इजराइली सेना का दावा- "हमास कमांडर ढेर"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं