इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम (Israel Hamas War Ceasefire) फिलहाल नहीं होगा. युद्धविराम की खबरों के बीच पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने समझौते से साफ इनकार कर दिया है. दरअसल वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि दर्जनों बंधकों को रिहा कराने के लिए इजरायल, अमेरिका और हमास के बीच अस्थायी समझौता हुआ है. इस समझौते के तहत अगले पांच दिनों तक गाजा में लड़ाई बंद रहेगी. लेकिन अब बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्धविराम की खबरों पर ही विराम लगा दिया है.
ये भी पढ़ें-युद्ध रोकने के लिए इजरायल - हमास के बीच 'समझौता', बंधकों को छोड़ा जाएगा: रिपोर्ट
दरअसल वाशिंगटन पोस्ट को युद्धविराम वाले समझौते की खबर इसकी जानकारी रखने वाले कुछ लोगों से मिली थी. वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि इस डील के तहत छह पन्नों के समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है. इस समझौते के तहत दोनों ही पक्ष अगले पांच दिनों के लिए लड़ाई को रोक देंगे. इस बीच हर 24 घंटे पर 50 या इससे ज्यादा बंधकों को रिहा किया जाएगा. लेकिन बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि अब तक बंधकों की रिहाई के बदले कोई युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
नेतन्याहू ने किया समझौते से इनकार
पीएम नेतन्याहू से सवाल किया गया था कि क्या बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए किसी समझौते पर काम चल रहा है. इसके जवाब में उन्होंने मीडिया से कहा कि "टेबल पर कोई समझौता नहीं था." उन्होंने आगे विस्तार से बताने से इनकार करते हुए कहा, "हम सभी बंधकों को वापस लाना चाहते हैं. हम सभी बंधकों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए एकजुट हैं." उन्होंने कहा, "हम स्पष्ट रूप से पूरे परिवारों को एक साथ लाना चाहते हैं."
समझौते के लिए कड़ी मेहनत कर रहा अमेरिका
व्हाइट हाउस ने भी अभी तक किसी भी डील से इनकार किया है. व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के जवाब में एक्स पर कहा, "हम अभी तक किसी समझौते पर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन हम समझौते पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं."
हमास के कब्जे में इजरायल के 240 बंधक
हमास ने 7 अक्टूबर को दावा किया था कि उनसने इजरायल से 240 बंधकों को अपने कब्जे में लिया है. इस समझौते के लेकर व्हाइट हाउस या इजरायल के पीएम की तरफ से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है. जिन लोगों को इस समझौते की जानकारी है उनके अनुसार अगले कुछ दिनों में बंधकों को रिहाई शुरू हो सकती है. लेकिन इजरायल के पीएम ने समझौते की बात से साफ इनकार कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं