इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron Israel Visit) मंगलवार यानी कि आज इजरायल पहुंचे. इजरायल के प्रति एकजुटता जताने के लिए वह तेल अवीव पहुंचे हैं. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के मुताबिक मैक्रॉन इजरायल के प्रति एकजुटता दिखाएंगे और "आतंकवादी समूहों के खिलाफ प्रतिबद्धताओं को स्पष्ट करेंगे. मैक्रॉन के कार्यालय ने 22 अक्टूबर को ऐलान किया था कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत के लिए तेल अवीव का दौरा करेंगे.
ये भी पढ़ें-24 घंटों में गाजा पर इजरायल के 300 हमलों के बीच हमास ने 2 और बंधकों को किया रिहा; 10 पॉइंट्स
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इमैनुएल मैक्रॉन का इजरायल दौरा आज
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इमैनुअल मैक्रॉन इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग और मध्यमार्गी विपक्षी नेताओं बेनी गैंट्ज़ और यायर लैपिड से मिलेंगे. मैक्रॉन का दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम रिऋि सुनक, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ और इतालवी पीएम जॉर्जिया मेलोनी के दौरा के कुछ ही दिनों बाद हो रही है.
#WATCH | French President Emmanuel Macron meets Israeli President Isaac Herzog in Tel Aviv
— ANI (@ANI) October 24, 2023
(Video source: Reuters) pic.twitter.com/mxsDQ8RWBY
द जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिकर, 17 अक्टूबर को मैक्रॉन ने ऐलान किया था कि वह इज़रायल में हमास के घातक आतंकी हमलों के बाद तेल अवीव का दौरा करेंगे. बता दें कि इमैनुअल मैक्रॉन ने 7 अक्टूबर को हमास के हमलों के बाद से इज़रायल को कट्टर तौर पर समर्थक दिया है. दरअसल हमास के हमलों में 1400 इज़रायली मारे गए और 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में 30 फ्रांसीसी नागरिक भी शामिल हैं और सात लोग अब तक लापता हैं.
मैक्रॉन ने की इजरायल हमले की निंदा
जेरूसलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में से एक, फ्रांसीसी इजरायली नागरिक माया स्कीम सोमवार को टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाई दी थी, जिसके बाद मैक्रॉन ने उसकी तुरंत और बिना शर्त रिहाई की मांग की. मैक्रोन ने 8 अक्टूबर को अपने इजरायली समकक्ष इसहाक हर्ज़ोग और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत की. उन्होंने इजरायल पर हुए हमले की निंदा करते हुए फ्रांस के समर्थन की पुष्टि की.
मैक्रोन ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा, "मैंने राष्ट्रपति हर्जोग और पीएम नेतन्याहू से बात की है. मैं गाजा से इजरायल, उसके सैनिकों और उसके लोगों पर किए गए हमलों की निंदा करता हूं. फ्रांस इजरायल और इजरायलियों के साथ एकजुटता से खड़ा है." उनकी सुरक्षा और खुद की रक्षा के उनके अधिकार के प्रति फ्रांस प्रतिबद्ध हैं.गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गाजा में इजरायली हवाई हमलों में 2,750 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और घायलों की संख्या बढ़कर 9,700 हो गई है. मरने वालों में 750 से ज्यादा बच्चे शामिल हैं. इस बीच इजरायली सेना ने दावा किया है कि हमास हमले में अब तक 1400 इजरायली मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें-"मुझे सिचुएशन रूम जाना होगा": गाजा से दो और बंधकों की रिहाई की खबर के बीच बाइडेन ने बीच में छोड़ा इवेंट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं