विज्ञापन

भारत की इस 1 चीज़ के फैन हुए फ्रांस के राष्ट्रपति, हम और आप रोज़ाना मोबाइल में इसे करते हैं यूज़

फ्रांस यूरोप का पहला देश बना जिसने भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली को अपनाया.

भारत की इस 1 चीज़ के फैन हुए फ्रांस के राष्ट्रपति, हम और आप रोज़ाना मोबाइल में इसे करते हैं यूज़

फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron भारत की डिजिटल पेमेंट प्रणाली यानी UPI के फैन हो गए. उन्होंने UPI को लेकर भारत की खुलकर तारीफ की और कहा कि भारत ने वह कर दिखाया है जो दुनिया का कोई और देश अब तक नहीं कर पाया. उन्होंने कहा कि लगभग दस साल पहले मुंबई का एक रेहड़ी वाला बैंक खाता भी नहीं खोल सकता था, क्योंकि उसके पास न तो पक्का पता था और न ही जरूरी कागजात. लेकिन आज वही व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से तुरंत और मुफ्त में देश के किसी भी कोने से पेमेंट ले सकता है. यह बदलाव भारत की डिजिटल व्यवस्था की ताकत को दिखाता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत ने 1.4 अरब लोगों के लिए डिजिटल पहचान बनाकर इतिहास रच दिया है.

Latest and Breaking News on NDTV

UPI कब शुरू हुआ?
यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस भारत की एक डिजिटल पेमेंट प्रणाली है, जिसे 2016 में लॉन्च किया गया था. इसे National Payments Corporation of India (NPCI) ने विकसित किया है. UPI ने भारत में पैसों के लेन-देन का तरीका पूरी तरह बदल दिया. अब लोग सिर्फ मोबाइल नंबर या UPI आईडी की मदद से कुछ सेकंड में पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं.

UPI कैसे करता है काम?
UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस एक ऐसी डिजिटल भुगतान प्रणाली है, जिसमें उपयोगकर्ता अपने कई बैंक खातों को एक मोबाइल ऐप से जोड़ सकता है. इसके जरिए तुरंत पैसे भेजना या किसी से पैसे लेना बेहद आसान हो जाता है. यह पूरी प्रक्रिया कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है.

फ्रांस में भी शुरू हुआ UPI
जुलाई 2023 में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की थी कि भारतीय यात्री जल्द ही फ्रांस में भी UPI का उपयोग कर सकेंगे. फरवरी 2024 में यह योजना हकीकत बन गई और फ्रांस यूरोप का पहला देश बना जिसने भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली को अपनाया. यह समझौता NPCI इंटरनेशनल और फ्रांस की कंपनी Lyra के बीच हुआ, जिससे फ्रांस के कई व्यापारिक स्थानों पर UPI स्वीकार किया जाने लगा. अब फ्रांस में पढ़ने वाले भारतीय छात्र और घूमने जाने वाले पर्यटक अपने मौजूदा UPI ऐप से आसानी से भुगतान कर सकते हैं.

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब मैक्रों ने UPI की तारीफ की हो. साल 2024 में अपने भारत दौरे के दौरान वे जयपुर के हवा महल के पास एक दुकान पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ चाय पीने गए थे. वहां प्रधानमंत्री मोदी ने अपने फोन से UPI के जरिए भुगतान किया. दुकानदार को तुरंत भुगतान की सूचना मिल गई. यह देखकर मैक्रों काफी प्रभावित हुए थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com