इजरायल और हमास के बीच पिछले डेढ़ महीने से ज्यादा समय से चल रहा युद्ध (Israel Gaza War) अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हमास के हमलों के जवाब में इजरायल लगातार गाजा पट्टी को निशाना बना रहा है. वहीं हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों ने यरूशलेम में अपनों की रिहाई के लिए रैलियां कीं. वहीं किबुत्ज़ ने बताया कि हमास की कैद में एक 70 साल की अमेरिका-इजरायली महिला बंधक की मौत हो गई. इस महिला को सबसे उम्र दराज बंधक माना जा रहा था.
हमास की कैद में अमेरिकी नागरिक की मौत के बाद जो बाइडेन ने प्रतिज्ञा की है कि वह बाकी बचे बंधकों को घर वापस लाने के लिए इजरायल का साथ देना बंद नहीं करेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह जूडिथ वेन्स्टीन हाग्गई की मौत की खबर से वह "हताश" हो गए हैं. वह इजरायल का साथ देना जारी रखेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें-डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका! कोलोराडो के बाद एक और US राज्य ने राष्ट्रपति चुनाव से रोका
खान यूनिस में अतिरिक्त ब्रिगेड तैनात-IDF
हमास ने इजरायल पर 7 अक्टूबर को हमलाकर जिस युद्ध का आगाज किया था, उसे अंजाम तक पहुंचाने की कसम यहूदी देश ने खाई है. इजरायल ने उत्तरी गाजा के अधिकांश हिस्से को बर्बाद कर दिया है, जबकि सेना अब दक्षिण की तरफ बढ़ गई है. इजरायली सेना ने कहा कि उसने हमास के गाजा नेता याह्या सिनवार के गृहनगर खान यूनिस में एक अतिरिक्त ब्रिगेड तैनात की है, जहां से न्यूज एजेंसी एएफपी के रिपोर्टर्स लगातार हवाई और तोप हमलों की खबरें दे रहे हैं.
फ़िलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने बताया कि शहर के अल-अमल अस्पताल के पास गोलाबारी में करीब 10 लोगों की मौत हो गई, यह वह क्षेत्र है जहां करीब 14,000 लोग शरण लिए हुए हैं. गुरुवार को, हमास द्वारा संचालित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दक्षिणी शहर राफा में शबौरा शिविर पर गोलाबारी में 20 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे. वहीं दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं. इजरायली आंकड़ों के आधार पर एएफपी टैली के मुताबिक, इजरायल ने 7 अक्टूबर के हमले के बदले में हमास को नष्ट करने की कसम खाई है. दरअसल इजरायल के करीब 1,140 लोगों को हमास आतंकियों ने हमलों में मार दिया था, जिनमें ज्यादातर नागरिक शामिल थे.
इजरायली बंधकों को घर वापस लाने की मांग तेज
हमास ने 7 अक्टूबर को हमले के दौरान 250 लोगों को बंधक बना लिया था, जिनमें से आधे से ज्यादा अभी भी कैद में हैं. बंधकों के परिवारों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. उन्होंने अपनों को घर वापस लाने की मांग के साथ यरूशलेम में विरोध प्रदर्शन किया. हमास द्वारा संचालित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजरायल के लगातार हवाई हमलों और जमीनी हमलों में करीब 21,320 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं.मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्रा ने गुरुवार को पिछले 24 घंटों में हमलों में "परिवारों समेत" 200 अतिरिक्त लोगों की मौत की सूचना दी.
इज़रायली सेना का कहना है कि गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई के दौरान उसके 167 सैनिक मारे गए हैं. सेना का कहना है कि 7 अक्टूबर के बाद से अब तक 500 से अधिक सैनिक मारे जा चुके हैं. बता दें कि इजरायली सेना ने गुरुवार को गाजा में हमास पर हमला कर दक्षिणी शहर खान यूनिस को हिलाकर रख दिया, यह वही इलाका है जिसके पास हजारों की संख्या में विस्थापित फिलिस्तीनियों ने शरण मांगी है. संयुक्त राष्ट्र विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेबियस ने गाजा के लोगों के सामने आने वाले "गंभीर खतरे को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने" का आह्वान किया, जिसमें "भयानक चोटें, तीव्र भूख और ... बीमारी का गंभीर खतरा" शामिल है.
ये भी पढ़ें-"विकास के नए युग की होगी शुरुआत", PM मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर बोले CM योगी आदित्यनाथ
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं