- सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
- पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या को देंगे कई सौगात
- अयोध्या एयरपोर्ट का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं. पीएम के आगमन को लेकर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को अधिकारियों और मंत्रियों के साथ बैठक कर सभी जरूरी प्रबंध करने का आदेश दिया. सीएम योगी ने कहा है कि पीएम मोदी का कार्यक्रम, विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेगा. उन्होंने कहा कि रोड शो के लिए तय रूट पर सुरक्षा और साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था हो. पूरी अयोध्या नगरी को राम मय किया जाए.
पीएम के कार्यक्रम में 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री अयोध्या को हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं. इस कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से लगभग 2 लाख लोग हिस्सा लेंगे. भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा सहित अन्य इंतजाम का आदेश उन्होने दिया. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या जाने वाले थे लेकिन दौरा खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पीएम मोदी एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को अयोध्या का दौरा करेंगे और इस दौरान वहां के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, नई अमृत भारत व वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी. पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या का दौरा करेंगे वह पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे, नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. वह कई अन्य रेल परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. दोपहर करीब सवा बारह बजे प्रधानमंत्री नवनिर्मित अयोध्या हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे.''
PM कई विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
इसके बाद प्रधानमंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां वह राज्य में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इनमें अयोध्या और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए लगभग 11,100 करोड़ रुपये की परियोजनाएं और पूरे उत्तर प्रदेश में अन्य परियोजनाओं से संबंधित लगभग 4600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं