विज्ञापन

5 घंटे में ही सामने आ गई अमेरिका-ईरान सीजफायर की पहली फूट, इजरायल बोला- लेबनान पर हमला रोकना शामिल नहीं

US Iran Ceasefire Deal: इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकने के अमेरिकी फैसले का समर्थन करते हैं लेकिन इस सीजफायर में लेबनान की लड़ाई शामिल नहीं है.

5 घंटे में ही सामने आ गई अमेरिका-ईरान सीजफायर की पहली फूट, इजरायल बोला- लेबनान पर हमला रोकना शामिल नहीं
US Iran Ceasefire Deal: लेबनान में हमले नहीं रोकेगा इजरायल- पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
  • अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए हुए सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है- इजरायल
  • इजरायल के PM ने ईरान के खिलाफ हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकने के अमेरिकी फैसले का समर्थन किया
  • पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहले कहा था कि सीजफायर में लेबनान भी शामिल है, जो अब विवादित हो गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran Ceasefire Deal: अमेरिका और ईरान के बीच जंग रोकने के लिए हुए सीजफायर के ऐलान को अभी 5 घंटे भी नहीं बीते थे कि इसमें सबसे बड़ी फूट सामने आ गई है. इजरायल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह ईरान के खिलाफ हमलों को दो सप्ताह के लिए रोकने के अमेरिकी फैसले का समर्थन करते हैं लेकिन इस सीजफायर में लेबनान में हिजबुल्लाह बलों के खिलाफ लड़ाई शामिल नहीं है. यानी इजरायल लेबनान में अपने हमलों को नहीं रोकेगा. इसे बड़ी फूट इसलिए मानी जा रहा है क्योंकि सीजफायर डील में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले पाकिस्तानी प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ़ ने पहले कहा था कि सीजफायर में लेबनान भी शामिल है. 

ईरान ने भी दावा किया है कि उसने सीजफायर डील इसलिए की है क्योंकि अमेरिका ने उनकी 8 शर्ते मान ली हैं. इसमें एक शर्त यह भी था कि लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध सहित सभी मोर्चों पर युद्ध को रोका जाएगा. लेकिन अब इजरायल ने साफ-साफ कह दिया है कि यह सीजफायर लेबनान के लिए नहीं है.

लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, युद्ध की शुरुआत के बाद से लेबनान पर इजरायली हमलों में 126 बच्चों सहित 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. लेबनान पर नए सिरे से इजरायली युद्ध तब शुरू हुआ जब हिजबुल्लाह (ईरान समर्थित लेबनानी समूह) ने अमेरिकी-इजरायल हवाई हमलों में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर, अली खामेनेई की हत्या के जवाब में उत्तरी इजरायल में रॉकेट दागे.

'मिशन ईरान' में अमेरिका के साथ खड़ा इजरायल- पीएम नेतन्याहू

पीएम नेतन्याहू के इस बयान में अमेरिका के व्यापक रणनीतिक उद्देश्यों के साथ इजरायल के बने रहने पर भी जोर दिया गया है. इस बयान में लिखा है, "इजरायल यह सुनिश्चित करने के अमेरिकी प्रयास का भी समर्थन करता है कि ईरान अब अमेरिका, इजरायल, ईरान के अरब पड़ोसियों और दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकी खतरा पैदा न करे. अमेरिका ने इजरायल से कहा है कि वह आगामी वार्ता में अमेरिका, इजरायल और इजरायल के क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा साझा किए गए इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. दो सप्ताह के युद्धविराम में लेबनान शामिल नहीं है." 

यह भी पढ़ें: अमेरिका- ईरान में कैसे रुकी जंग? डेडलाइन खत्म होने वाली थी और आखिरी समय में चीन ने कमाल कर दिया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com