- इजरायल ने कहा कि उसने गाजा पट्टी को दो भागों में बांट दिया है
- अब वहां दक्षिणी गाजा और उत्तरी गाजा हैं : इजरायली सेना
- गाजा में मरने वालों की बढ़ती संख्या को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ गई है
Israel Hamas War : इजरायल (Israel) ने रविवार को कहा कि गाजा पट्टी पर जमीनी हमले से उसने फिलिस्तीनी क्षेत्र को दो भागों में विभाजित कर दिया है और उस पर हमले किये जा रहे हैं. हाल ही में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने फिलिस्तीनियों के लिए मानवीय सहायता को लेकर मध्य पूर्व के दौरे के दौरान दबाव डाला था. सेना के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा, इजरायली सेना ने "गाजा शहर को घेर लिया है. अब वहां एक दक्षिणी गाजा और एक उत्तरी गाजा मौजूद है."
उन्होंने यह बात तब कही जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कब्जे वाले वेस्ट बैंक, इराक और साइप्रस के तूफानी दौरे पर गाजा में संकटग्रस्त नागरिकों की सहायता और इजरायल के गाजा युद्ध के जवाब में अमेरिकी सैनिकों पर ईरान समर्थित समूहों के हमलों को रोकने पर ध्यान केंद्रित किया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ब्लिंकन ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की, जिन्होंने गाजा में "नरसंहार" की निंदा की है, जहां हमास संचालित क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि चार सप्ताह से अधिक समय के युद्ध में कम से कम 9,770 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे.
इजरायल के अधिकारियों के मुताबिक, वाशिंगटन ने युद्धविराम के आह्वान को खारिज कर दिया और हमास को कुचलने के इजरायल के लक्ष्य का समर्थन किया है. हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल के इतिहास में सबसे भीषण हमला किया था, जिसमें 1,400 से अधिक लोग मारे गए थे. इनमें ज्यादातर नागरिक थे और 240 से अधिक को बंधक बना लिया था.
गाजा में मरने वालों की बढ़ती संख्या को लेकर वैश्विक चिंता बढ़ गई है. हालांकि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर कसम खाई है कि "बंधकों को वापस लौटाए जाने तक युद्धविराम नहीं होगा."
वायु सेना अड्डे पर सैनिकों से मुलाकात के बाद नेतन्याहू ने कहा, "उन्हें इसे अपने शब्दकोष से हटाने दीजिए. हम यह अपने दुश्मनों और अपने दोस्तों से कह रहे हैं."
"इसे हम तब तक जारी रखेंगे जब तक हम जीत नहीं जाते. हमारे पास कोई विकल्प नहीं है."
सेना द्वारा जारी फुटेज में रविवार को टैंक और बख्तरबंद बुलडोजर रेत के बीच से गुजरते हुए सैनिक घर-घर जाकर लड़ रहे थे.
गाजा सिटी निवासी अला अबू हसेरा ने एक तबाह इलाके में कहा, "यह हमला एक भूकंप की तरह है, जहां पूरे ब्लॉक मलबे में तब्दील हो गए हैं."
अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ब्लिंकन ने अब्बास के साथ अपनी बातचीत में कहा कि गाजा में फिलिस्तीनियों को "जबरन विस्थापित नहीं किया जाना चाहिए."
इजरायल ने पर्चे वितरित किए हैं और टेक्स्ट मैसेज भेजकर उत्तरी गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों से दक्षिण की ओर जाने का आग्रह किया है, हालांकि एक अमेरिकी अधिकारी ने शनिवार को कहा कि कम से कम 3,50,000 नागरिक अब भी शहरी युद्ध क्षेत्र में हैं.
फिलिस्तीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी वफा ने कहा, अब्बास ने "अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों की परवाह किए बिना इजरायल की युद्ध मशीन के हाथों गाजा में हमारे फिलिस्तीनी लोगों के नरसंहार और विनाश की निंदा की है."
ये भी पढ़ें :
* "मैं काम नहीं कर रहा, सोता नहीं हूं...": हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों को अपनों की वापसी का इंतजार
* इज़रायल के कब्जे वाले गाजा में हमास का सरप्राइज अटैक: जानें कब क्या हुआ?
* Israel Hamas war: महीने भर से चल रहे युद्ध से फिलिस्तीनियों और इजरायलियों का जीवन अस्त-व्यस्त, जानें क्या कुछ बदला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं