इजरायल-हमास युद्ध (Israel Hamas War) तेज होता जा रहा है. ऐसे में हमास ने इजरायल से मांग की है कि वह गाजा में बंधक बनाए गए लोगों के बदले में सभी फिलिस्तीनी कैदियों को अपनी जेलों से रिहा करे. बंधक राजनीतिक रूप से काफी मायने रखते हैं और अतीत में यह बातचीत का एक प्रमुख कारण रह चुके हैं. हमास ने 7 अक्टूबर के हमले के दौरान इजरायल के सीमावर्ती कस्बों से 200 से अधिक नागरिकों का अपहरण कर लिया था और उन्हें गाजा की सीमा में ले जाया गया था. इनमें से कई विदेशी और दोहरी नागरिकता वाले लोग भी शामिल हैं.
हमास के नेता याह्या सिनवार ने हाल ही में कहा कि वे इजरायल के साथ "तत्काल" कैदियों की अदला-बदली के लिए तैयार हैं. उन्होंने एक बयान में कहा कि हम तत्काल कैदियों की अदला-बदली करने के लिए समझौता करने के लिए तैयार हैं, जिसमें सभी कैदियों के बदले में इजरायली जेलों से सभी फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई शामिल है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
साल 2011 में इजरायल ने एक सैनिक को रिहा करने के लिए 1,027 फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली की थी.
इस बार हमास द्वारा युद्ध क्षेत्र में बहुत सारे बंधकों को रखा गया है, जिसके कारण इजरायल को अब तक की सबसे जटिल बंधक स्थितियों में से एक का सामना करना पड़ रहा है.
ऐसा लगता है कि अमेरिका और कतर के हस्तक्षेप के कारण अब तक बातचीत इजरायल के पक्ष में काम करती रही है और चार बंधकों को रिहा कर दिया गया है.
युद्धविराम के बदले सभी बंधकों की रिहाई की पेशकशइजराइल किसी को भी जीवित या मृत नहीं छोड़ने में विश्वास रखता है. हमास ने युद्धविराम के बदले सभी बंधकों की रिहाई की पेशकश की है, लेकिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जो पहले ही हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर चुके हैं, कोई राहत नहीं दे सकते हैं.
बातचीत के लिए सुनिश्चित करनी होगी बंधकों की सुरक्षाकिसी भी बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए हमास को बंधकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी. हालांकि हमास और उससे अलग हुए समूहों ने इजरायल के हवाई हमलों में बंधकों की मौत का दावा किया है, लेकिन इजरायल या किसी अन्य देश द्वारा ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है, जिनके नागरिकों को बंदी बनाकर रखा गया है.
बंधकों को सैन्य रूप से मुक्त कराने के इजरायली प्रयास उनकी मौत का कारण बन सकते हैं.
बंधकों को कब तक अपने पास रोककर रख सकता है हमास?हमास कुछ हलकों से मिले समर्थन को बरकरार रखने के लिए कुछ महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को रिहा करने पर सहमत हो सकता है, लेकिन हमास के पास लंबे समय तक बंधकों को रखने का भी एक ट्रैक रिकॉर्ड है, विशेष रूप से इजरायली सैनिक गिलाद शालित को. शालित को 1,000 से अधिक फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में रिहा करने से पहले हमास ने पांच साल तक बंदी बनाकर रखा था.
ये भी पढ़ें :
* Israel Hamas War: "हम सहमत हैं..." पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी से की बात, शांति-स्थिरता की बहाली पर दिया जोर
* गाजा में इजरायल के हमलों के बीच हमने अपनी टीम से संपर्क खोया : यूएन
* हमास ने फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ने की कही बात, PM नेतन्याहू बोले- लंबी चलेगी लड़ाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं