Israel Hamas War: गाजा में इजरायली सेना हमास के ठिकानों पर जमीन, आसमान और पानी तीनों ओर से हमला कर रहा है. यहां इंटरनेट सेवा बंद है और कम्यूनिकेशन के अन्य साधन भी ठप पड़े हैं. ऐसे में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (UN Food Body) के कार्यकारी निदेशक सिंडी मैक्केन ने शनिवार को कहा कि इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष के बीच गाजा में उनकी टीमों से उनका संपर्क टूट गया है. इजरायली सेना ने उत्तरी गाजा में शुक्रवार को जमीनी हमले भी शुरू कर दिये थे, जिससे यहां हालात बिल्कुल बदल गए हैं.
एक्स से बात करते हुए, सिंडी मैक्केन ने कहा, "हमने गाजा में अपनी टीमों से संपर्क खो दिया है. जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ता जा रहा है, मैं सभी रेस्क्यू में जुटे कार्यकर्ताओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हूं. हम एक निर्णायक मोड़ पर हैं. लेकिन इस दौरान मानवता भी कायम रहनी चाहिए."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यूएन का बयान ऐसे समय में आया है, जब इजरायल ने गाजा में अपना जमीनी अभियान तेज कर दिया है. इजरायली आधारित i24NEWS की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने शनिवार को कहा कि आईडीएफ ने गाजा में अपना अभियान तेज कर दिया है और जब तक उन्हें कोई नया आदेश नहीं मिलता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें :- हमास ने फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ने की कही बात, PM नेतन्याहू बोले- लंबी चलेगी लड़ाई
इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायली सेना ने आतंकियों पर हमला किया. उन्होंने कहा, "हमने जमीन के ऊपर और जमीन के नीचे हमला किया. हमने आतंकियों पर सभी स्तरों पर, सभी स्थानों पर हमला किया, सैनिकों को निर्देश स्पष्ट हैं. नए आदेश आने तक ऑपरेशन जारी रहेगा."
द टाइम्स ऑफ़ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि हमास के खिलाफ युद्ध का दूसरा चरण शुक्रवार रात गाजा में और अधिक जमीनी बलों के प्रवेश के साथ शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि इजरायल का लक्ष्य 'हत्यारे दुश्मन को हराना और अपनी जमीन पर अपना अस्तित्व सुनिश्चित करना है.
ये भी पढ़ें :- पीएम मोदी ने इजिप्ट के राष्ट्रपति अल सिसी से की बात, शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली पर दिया जोर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं