Israel Hamas War: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi ) ने इजराइल-हमास संघर्ष को लेकर शनिवार को इजिप्ट के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी (Abdel Fattah el-Sisi) से फोन पर चर्चा की. इस दौरान दोनों नेताओं ने इजरायल-फिलीस्तीन के बीच जारी युद्ध पर चिंता जताते हुए शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली पर जोर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी.
पीएम मोदी ने मानवीय सहायता मुहैया कराने पर दी सहमति
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कल राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी से बात की. पश्चिम एशिया में सुरक्षा और मानवीय स्थिति पर चर्चा की.हम आतंकवाद, हिंसा और नागरिकों के जीवन के नुकसान के बारे में चिंताओं को साझा करते हैं. हम शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली और मानवीय सहायता मुहैया कराने पर सहमत हैं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

पीएम मोदी की अस सिसी से यह बातचीत उस अपील के कुछ दिन बाद हुई है जिसमें इजिप्ट के राष्ट्रपति ने कहा था कि वैश्विक समुदाय को गाजा संघर्ष (Gaza War) को बढ़ने से रोकना चाहिए.
पीएम मोदी और राष्ट्रपति सिसी ने मौजूदा स्थिति की गंभीरता पर किया विचार-विमर्श
इस बातचीत को लेकर इजिप्ट की ओर से भी आधिकारिक बयान जारी किया गया है. बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने गाजा पट्टी में इजरायली सेना के मौजूदा ऑपरेशन के बारे में विस्तार से बात की. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सिसी ने नागरिकों के जीवन पर इसके भयानक प्रभाव और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए उत्पन्न खतरे को देखते हुए, मौजूदा स्थिति की गंभीरता पर विचार-विमर्श किया. दोनों नेताओं ने गाजा पट्टी में इजरायली सेना के अभियानों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान किया.
बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति सिसी ने गाजा पट्टी में जमीनी हमले के गंभीर मानवीय और सुरक्षा परिणामों को लेकर चेताया है.
7 अक्टूबर को हमास के हमले में इज़रायल में कम से कम 1,400 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर नागरिक थे. फिलिस्तीनी क्षेत्र में हमास-नियंत्रित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जवाबी कार्रवाई में, गाजा में इजरायली हवाई हमलों में 8,000 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से आधे बच्चे हैं. गाजा में हालात बेहद खराब हैं.
भारत ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव से खुद को अलग रखा, जिसमें इजरायल-हमास युद्ध में तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान किया गया था. इस प्रस्ताव को लेकर भारत ने कहा कि इसमें हमास का उल्लेख नहीं है और संयुक्त राष्ट्र को आतंकवाद के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश भेजने की जरूरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं