इजरायल-गाजा युद्ध (Israel Gaza War) अब तक खत्म नहीं हुआ है कि इस बीच लेबनान के ईरान समर्थित आतंकी गुट के एक शीर्ष अधिकारी ने इजरायल को चेतावनी दी है. आतंकी गुट के अधिकारी ने कहा है कि अगर यहूदी देश ने लेबनान-इज़रायल सीमा पर संघर्ष को बढ़ाने की कोशिश की तो उसके "चेहरे पर असली तमाचा लगेगा". 7 अक्टूबर को हमास के इजरायल पर हमले के बाद से इजरायली सेना और हमास सहयोगी आतंकी गुट हिजबुल्लाह के बीच बॉर्डर पार से लगातार गोलीबारी हो रही है.
ये भी पढ़ें-एक-दूसरे पर मिसाइल दागने के बाद आखिरकार तनाव कम करने पर सहमत हुए ईरान और पाकिस्तान
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
हिज्बुल्लाह के 195 से ज्यादा लोगों की मौत
एएफपी टैली के मुताबिक, इजरायल ने सीमावर्ती गांवों पर बमबारी की, जिससे लेबनान में करीब 142 हिज्बुल्लाह लड़ाकों समेत 195 से ज्यादा लोग मारे गए. वहीं इजरायली सेना का कहना है कि हिज्बुल्लाह के हमलों में उनके 15 लोगों की जान चली गई, जिनमें 9 सैनिक और छह नागरिक शामिल थे.
हिज़्बुल्लाह में नंबर-2 की हैसियत रखने वाले आतंकी नईम क़ासिम ने एक बयान में कहा, "अगर इज़रायल ने गाजा बॉर्डर पर हमले बढ़ाने की कोशिश की तो उसे जवाब में चेहरे पर असली तमाचा मिलेगा." हिज़्बुल्लाह के आतंकी ने कहा कि बॉर्डर पर स्थिरता गाजा में चल रही आक्रामकता की समाप्ति" पर निर्भर है.
इजरायल ने लेबनान में 4 घरों को किया नष्ट
उसने कहा, "दुश्मन को पता होना चाहिए कि सामने वाला तैयार है, हम इस आक्रामकता को कभी खत्म न होने देने के सिद्धांत पर तैयारी कर रहे हैं. हम भी पूरी तरह से तैयार हैं." लेबनान के आधिकारिक न्यूज एजेंसी एनएनए और प्रभावित सीमा समुदाय के मेयर ने कहा कि उनकी टिप्पणी शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में करीब तीन घरों को "पूरी तरह से नष्ट" होने के बाद आई है.न्यूज एजेंसी ने बताया कि इजरायली एयरफोर्स ने इजरायल-लेबनान बॉर्डर के पास एक गांव कफर किला में आज सुबह चार घरों को निशाना बनाया, जबकि तीन घरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. एजेंसी के मुताबिक पांचवें घर को भी तोप से निशाना बनाया गया.
इज़रायली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने केफ़र किला सेक्टर में "हिज़्बुल्लाह निगरानी चौकियों और आतंकवादी बुनियादी ढांचे के खिलाफ हवाई हमले किए और तोपखाने और टैंक से भी गोलाबारी की." गांव के मेयर हसन चिटे ने एएफपी को बताया कि कफ़र किला गांव में सिर्फ 100 लोग बचे हैं, लेकिन संयोग से बमबारी के समय नष्ट हुए घर खाली थे.
इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्ध तेज होने की संभावना
हिज्बुल्लाह ने शुक्रवार दोपहर को बॉर्डर पार तीन हमले किए जाने का दावा किया. जिनमें इजरायली सेना के खिलाफ दो हमले शामिल थे, इसके लिए बुर्कान मिसाइलों का प्रयोग किया गया. न्यूज एजेंसी एनएनए के मुताबिक, इस्लामी आतंकवादियों के संसदीय गुट के प्रमुख मोहम्मद राड ने शुक्रवार को कहा, "इजरायल लेबनान में इस्लामी प्रतिरोध के खिलाफ युद्ध के लिए तैयार नहीं है" बुधवार को, इजरायली सेना प्रमुख हरजी हलेवी ने कहा कि "आने वाले महीनों में इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्ध की संभावना पहले की तुलना में बहुत ज्यादा है.वहीं इस संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी चिंता जताई है.
ये भी पढ़ें-वीडियो: गाजा यूनिवर्सिटी हुई बम धमाके से तबाह, अमेरिका ने इजरायल से मांगा स्पष्टीकरण
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं