- ईरान ने बलूचिस्तान में जैश-अल-अद्ल के ठिकानों पर किए हमले
- पाकिस्तान ने भी ईरान में बलूच लिबरेशन आर्मी के ठिकानों पर की कार्रवाई
- ईरान ने पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी को किया तलब
ईरान के एयर स्ट्राइक के जवाब में मिसाइल दागने के बाद आखिरकार पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है. पाकिस्तान ने शिया बहुल देश ईरान के साथ मौजूदा तनाव को कम करने के संकेत दिए हैं. पाकिस्तान की कैबिनेट ने ईरान के साथ जारी गतिरोध खत्म करने का फैसला किया है. न्यूज एजेंसी 'रायटर्स' ने ब्रॉडकास्टर 'जियो टीवी' के हवाले से अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी.
ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुन्नी चरमपंथियों जैश-अल-अद्ल के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किए. पाकिस्तान ने कहा कि ईरान के हमलों में 2 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग जख्मी हुए हैं. पाकिस्तान ने ईरान से इन हमलों के लिए गंभीर नतीजे भुगतने की बात कही थी. इसके एक दिन बाद पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत के पंजगुर इलाके में उसी तरह का हमला किया है. ईरान के मुताबिक, इन हमलों में 9 लोगों की जान गई. हालांकि, इनमें से कोई भी ईरान का नागरिक नहीं था.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
"आत्मरक्षा में देश कार्रवाई करते हैं..." : ईरान की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर भारत
पाकिस्तान एयरफोर्स ने ईरान के सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में चरमपंथी संगठन बोलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट के ठिकानों को निशाना बनाया. पाकिस्तानी सेना का कहना है कि खुफ़िया सूचना के आधार पर किए गए इस हमले में किलर ड्रोन, रॉकेट और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया गया. बता दें कि इस हमले से कुछ घंटे पहले ही ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दोल्लाहियन ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से फोन पर बात की थी.
संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिका ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की. जबकि चीन ने पाकिस्तान और ईरान के बीच का विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने की पेशकश की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी और उनके ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के बीच मौजूदा गतिरोध को लेकर फोन पर बात हुई. लंबी चर्चा के बाद आखिरकार दोनों नेताओं ने तनाव कम करने पर सहमति जाहिर की.
हमले के बाद पाकिस्तान की ईरान से अपील- संयम से काम लें, माहौल बिगाड़ने वाला कदम न उठाएं
जिलानी ने कहा, "आतंकवाद का मुकाबला करने और आपसी चिंता के अन्य पहलुओं पर करीबी समन्वय को मजबूत किया जाना चाहिए". इस्लामाबाद के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, "वे मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति को कम करने पर भी सहमत हुए हैं."
इस बीच इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज के एंटोनी लेवेस्कस ने कहा, "नई स्थिति का नतीजा यह है कि दोनों देशों के बीच स्पष्ट और प्रतीकात्मक रूप से समानता है."
बॉर्डर बंद होने की आशंका
इस बीच शुक्रवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने आर्मी और इंटेलिजेंस एजेंसियों के चीफ के साथ एक इमरजेंसी सिक्योरिटी मीटिंग की. तेहरान और इस्लामाबाद दोनों ने कहा है कि उन्होंने विदेशी क्षेत्र में पनाह ले रहे घरेलू आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया है.
ईरान-पाकिस्तान एयरस्ट्राइक: क्या है अमेरिका, चीन और भारत का रुख?
55 वर्षीय हाजी मोहम्मद इस्लाम ने कहा, "अगर ईरानी सीमा बंद कर देते हैं, तो लोग भूखे मर जाएंगे. इससे अधिक उग्रवाद फैल जाएगा, क्योंकि युवा अलगाववादी संगठनों में शामिल हो जाएंगे."
बता दें कि बलूच अलगाववादी खनिज संसाधनों में बेहतर हिस्सेदारी के लिए लड़ रहे बड़े पैमाने पर गैर-शासित, गरीब क्षेत्र से पाकिस्तानी अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन भी चला रहे हैं.
Explainer: सिर्फ ईरान की 'आंख की किरकिरी' नहीं है बलूचिस्तान, 1948 से पाकिस्तान भी झेल रहा ये समस्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं