- इजरायल और हमास की जंग में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है
- हमास ने कहा कि युद्ध के दौरान गाजा में अब तक 20,915 लोग मारे गए हैं
- साथ ही मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 54,918 लोग घायल भी हुए हैं
इजरायल और हमास की जंग (Israel-Hamas War) थमने का नाम नहीं ले रही है. यही कारण है कि मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. इस युद्ध का दंश सबसे ज्यादा गाजा (Gaza) के लोगों को झेलना पड़ा है. हमास शासित गाजा पट्टी के कब्जे वाले स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि गाजा में मौतों का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया है. साथ ही युद्ध में मरने वालों के अलावा 11 हफ्ते के दौरान 54 हजार से अधिक लोग घायल भी हुए हैं.
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि फिलिस्तीनी क्षेत्र में युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक कम से कम 20,915 लोग मारे गए हैं. साथ ही मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 54,918 लोग घायल भी हुए हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध कब रुकेगा, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है. इजरायल ने सोमवार को कहा कि वह हमास के खिलाफ गाजा में लड़ाई तेज कर रहा है.
युद्ध के कारण मध्य-पूर्व में बढ़ रहा है तनावएएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमास का समर्थन कर रहे ईरान ने इजरायल पर सीरिया में एक वरिष्ठ रिवोल्यूशनरी गार्ड जनरल की हत्या का आरोप लगाया है. साथ ही ईरान ने बदला लेने की कसम खाई है. ऐसे में पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है.
इजरायल ने खाई है हमास को कुचलने की कसमबता दें कि 7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने इजरायल पर बड़ा हमला किया था. जिसमें करीब 1140 लोगों की मौत हो गई थी. हमले के दौरान 150 से अधिक लोगों को भी हमास ने बंधक बना लिया था. जिसके बाद इजरायल ने हमास को कुचलने की कसम खाई थी और जवाबी सैन्य अभियान शुरू किया था.
ये भी पढ़ें :
* "अगर भारत-पाकिस्तान वार्ता नहीं हुई तो गाजा, फिलिस्तीन जैसा ही हश्र होगा...": फारूक अब्दुल्ला
* "हम नहीं रुकेंगे": अमेरिका की 'अनदेखी' कर इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास पर हमले किये तेज
* Video: गाजा में हमास की सुरंग के अंदर 5 बंधकों के शव मिले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं