इज़रायली सेना ने रविवार को कहा कि उसने पांच बंधकों के शव बरामद किए हैं, जो हमास की कैद में रहने के दौरान मारे गए थे. इसके अलावा इज़रायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने गाजा शहर में हमास सुरंग नेटवर्क दिखाते हुए एक वीडियो भी जारी किया है.आईडीएफ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "एक केंद्रीकृत खुफिया प्रयास में, आईडीएफ सैनिकों ने 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान अपहृत 5 बंधकों के शवों का पता लगाया और उन्हें वापस इज़राइल ले आए."
In a centralized intelligence effort, IDF troops located and recovered the bodies of 5 hostages—abducted during the October 7 Massacre—and brought them back to Israel:
— Israel Defense Forces (@IDF) December 24, 2023
🕯️WO Ziv Dado
🕯️SGT Ron Sherman
🕯️CPL Nik Beizer
🕯️Eden Zacharia
🕯️Elia Toledano
May their memory be a… pic.twitter.com/tq1UlLo8Z2
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आईडीएफ द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए फुटेज में इजरायली सैनिकों को मारे गए बंधकों को सम्मान देते हुए दिखाया गया है. वीडियो में एक सैनिक ने टिप्पणी की, "तीन शहीद सैनिक जिन्हें हमने आज यहां से बरामद किया है, और अपने लोगों को इज़राइल की भूमि में उचित तरीके से दफनाना सर्वोच्च मूल्य है."
इजरायली हवाई हमले में 70 लोग मारे गए
इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी पर युद्ध जारी है. गाजा पट्टी में इजरायली सेना, हमास के ठिकानों को चुन-चुनकर निशाना बना रही है. इस बीच हमास द्वारा संचालित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार देर रात एक शरणार्थी शिविर में कई घरों पर हुए इजरायली हवाई हमले में कम से कम 70 लोग मारे गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि हमले ने फिलिस्तीनी क्षेत्र के केंद्र में अल-मगाज़ी शिविर में घरों को नष्ट कर दिया. एएफपी ने हमले की पुष्टि नहीं की है.
जंग में अब तक 20 हजार से ज्यादा मौतें
7 अक्टूबर को शुरू हुई इस जंग में अब तक 20 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है. इनमें 6 हजार से ज्यादा बच्चे हैं. वहीं, इजरायल के 1200 लोग मारे गए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं