- भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के बयान का जिक्र
- "प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं"
- गाजा पट्टी में इस समय इजरायल और हमास के बीच जंग हो रही है
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच विवादों को सुलझाने के लिए बातचीत करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता नहीं हुई, तो इसका परिणाम गाजा और फिलिस्तीन जैसा ही होगा. गाजा पट्टी में इस समय इजरायल और हमास के बीच जंग हो रही है, जिसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों की अभी तक मौत चुकी है.
सालों से चले आ रहे विवादों को सुलझाने के लिए पाकिस्तान से बात नहीं करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक बातचीत शुरू नहीं होती, "हमारा भी गाजा जैसा ही हश्र हो सकता है." मीडिया से बात करते हुए श्रीनगर के सांसद ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बयान का उल्लेख किया- "हम अपने दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन अपने पड़ोसी नहीं."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है और मामलों को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए. बातचीत कहां है...? नवाज शरीफ, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और वे कह रहे हैं कि हम (भारत से) बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन क्या कारण है कि हम बात करने के लिए तैयार नहीं हैं?"
उन्होंने कहा, "अगर हम बातचीत के जरिए समाधान नहीं ढूंढते हैं, तो हमारा भी गाजा और फिलिस्तीन जैसा ही हश्र होगा, जिन पर इजराइल बमबारी कर रहा है."
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं