इजरायल और फिलिस्तीनी समूह हमास के बीच युद्ध की भयावहता दर्शाती है कि दोनों पक्षों के नागरिकों को कितनी कीमत चुकानी पड़ी है. हमास ने 7 अक्टूबर को अपने हमलों और जवाबी कार्रवाई में हजारों रॉकेट दागे, इज़राइल ने गाजा पर लगातार हवाई हमले किए और अब चौतरफा जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है.
2000 में गाजा पट्टी, वेस्ट बैंक और पूर्वी येरुशलम पर इजरायली कब्जे के खिलाफ दूसरे इंतिफादा (फिलिस्तीनी विद्रोह) के प्रतीक जमाल अल-दुर्रा, इजरायली हवाई हमलों में मारे गए अपने परिवार के चार सदस्यों के निधन पर शोक मना रहे हैं. जमाल अल-दुराह ने इजरायली जवाबी हमले में अपने दो भाइयों, एक भाई की पत्नी और बेटी को खो दिया है, जिसमें गाजा में 2,500 से अधिक लोग मारे गए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गोलीबारी के दौरान बेटे को लगी गोली
23 साल पहले जमाल अल-दुर्रा ने दूसरे इंतिफादा के दौरान इजरायली बलों और फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के बीच गोलीबारी में अपने 11 वर्षीय बेटे मोहम्मद अल-दुर्रा को खो दिया था.
30 सितंबर 2000 को दूसरा इंतिफ़ादा शुरू होने के दो दिन बाद, जमाल और मोहम्मद दोनों गुटों के बीच बंदूक की लड़ाई में फंस गए. जमाल अपने बेटे के साथ कंक्रीट सिलेंडर के पीछे दुबका हुआ था. फ़्रांस के एक पत्रकार ने इस भयावह घटना को कैमरे में कैद किया था, जिसमें मोहम्मद अपने पिता के पीछे छिपा हुआ है.

जमाल ने एक गुट की ओर हाथ हिलाकर रुकने की अपील की, जबकि उसका डरा हुआ बेटा अपने पिता के पीछे छिपा हुआ था. कुछ सेकंड बाद, गोलियां चलीं और मोहम्मद अपने पिता की गोद में गिर गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई. दूसरे इंतिफादा के शुरुआती दिनों में जमाल को जो नुकसान हुआ, वह दोनों पक्षों के बीच संघर्ष की क्रूर प्रकृति का प्रतीक है. दूसरा फिलिस्तीनी विद्रोह 2005 में समाप्त हुआ और 1,000 से अधिक इजरायली और 3,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए.
गाजा पर हवाई हमले
मोहम्मद की हत्या के 23 साल बाद, जमाल अब अपने परिवार के सदस्यों को खोने का शोक मना रहा है. जमाल अल-दुराह ने कहा, "इजरायल द्वारा फिलिस्तीनी बच्चे मोहम्मद अल-दुराह की हत्या की गई, उसका खून अभी भी गाजा पट्टी में बहता है."
जमाल ने कहा, "जानबूझकर बच्चों को मारता है. हर दिन वो एक बच्चे को मारते हैं. मोहम्मद की हत्या का दृश्य 23 साल बाद भी दोहराया जाता है. मोहम्मद का खून अभी भी बह रहा है. इज़रायल सैन्य उद्देश्यों को निशाना नहीं बनाता है. वे पश्चिमी हथियारों से नागरिकों को मारते हैं."
इजरायल के उद्देश्य
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हमास को नेस्तनाबूद करने की कसम खाने के बाद इजराइल गाजा पर चौतरफा जमीनी हमले की योजना बना रहा है. हमास के तीनतरफा आतंकी हमले को चौतरफा प्रतिक्रिया मिल रही है. इज़रायल ने आक्रमण शुरू करने से पहले उत्तरी गाजा में नागरिकों को दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा और बाद में आरोप लगाया कि हमास इजराइली हवाई हमलों के खिलाफ गाजावासियों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.
इजरायली सेना के एक बयान के अनुसार, इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर रात भर हवाई हमले किए. हमास के सहयोगी ईरान समर्थक लेबनानी समूह हिजबुल्लाह और इजराइल के बीच तनाव बढ़ने की आशंकाएं बढ़ रही है.
इज़रायल और हमास के बीच युद्ध बढ़ने और गंभीर मानवीय संकट बढ़ने की आशंका के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को इज़राइल का दौरा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं