इजरायल अपने 75 साल के इतिहास में अब तक के सबसे भयानक हमले(Israel Palestine Conflict) से जूझ रहा है. फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas Group) के बीच इजरायल 19 दिनों से जंग लड़ रहा है. इस जंग में कई परिवार खत्म हो गए हैं. हमास के हमले में कई बच्चों की जान चली गई है. इंफ्रास्ट्रक्टर तबाह हो रहा है. जंग के बीच एक मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. हमास के लड़ाकों ने पिछले हफ्ते गाजा (Gaza Strip) से हमला किया था. इस हमले में दोनों की मौत हो गई थी.
7 अक्टूबर को हुए हमास के हमलों में अविदा कार्मेल का परिवार तबाह हो गया. उनके 15 वर्षीय बेटे कार्मेल बाचर और पत्नी डाना की मौत हो गई. जबकि जंग में गंभीर चोट लगने अविदा को अपने पैर खोने पड़े. मंगलवार को परिवार और रिश्तेदारों ने मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया. लड़के को उसके सबसे मनपसंद खिलौने सर्फबोर्ड (समुद्र की लहरों में चलने वाला तख्ता) के साथ दफनाया गया. व्हीलचेयर पर बैठे अविदा ने इजरायल का झंडा थामे हुए अपनी पत्नी और बेटे को आखिरी विदाई दी. अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
7 अक्टूबर की सुबह हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल की ओर कुछ मिनटों में 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे. हमास के लड़ाकों ने सुरंगों से भी घात लगाकर हमला किया. युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के 6,500 से अधिक लोग मारे गए हैं. हमास ने 150 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर रखा है. इसके बाद से इजरायल गाजा पट्टी पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है.
इस बीच हमास के एक सीनियर लीडर खालिद मेशाल ने मंगलवार को कहा है कि वो इजरायल से पकड़े गए लोगों को तभी रिहा करेंगे, जब गाजा पर हमले रुक जाएंगे. मेशाल ने ये भी बताया है कि इजरायल के हमलों में अब तक 22 बंधकों की मौत हो चुकी है.
ये भी पढ़ें:-
हमास ने कहां रखा, क्या खिलाया और कैसा किया व्यवहार?": रिहा हुई इजरायली महिला की जुबानी
UN चीफ़ की नसीहत पर भड़का इज़रायल, बोला- पद के लायक नहीं गुटेरस, दें इस्तीफ़ा
"आपके बेटे ने यहूदियों को मारा है....", हमास के आतंकी ने पिता को किया फोन, इजरायल ने जारी किया ऑडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं